मनोरंजन

वीडियो: निरहुआ की दुल्हन बनीं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे! सामने आया वीडियो तो लोग देने लगे शादी की बधाई….

मुंबई 14 नवंबर 2022: भोजपुरी सिनेमा की बात करें तो सबसे पहले नाम जानी मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का सामने आता है। और हो भी क्यों ने आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया के साथ-साथ यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखते ही उनके फैन्स को झटका लगा है। वीडियो में आम्रपाली दुबे दुल्हन बनी है और निरहुआ के साथ नजर आ रही है।

आम्रपाली दुबे की शादी की चर्चा इन दिनों में हर तरफ है। खबर है कि आम्रपाली दुबे ने निरहुआ से शादी कर ली है। निरहुआ और आम्रपाली की शादी की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। फोटो में आम्रपाली दुबे दुल्हन के लिबास में और निरहुआ दूल्हे बने हुए नजर आ रहे हैं। आसपास कई लोग भी हैं जो इस शादी में शामिल होने आए हैं। लोगों के बीच इस तस्वीर के वायरल होने के बाद जानने की ललक बढ़ गई है कि आखिरकार आम्रपाली दुबे ने निरहुआ से कब शादी की।

https://www.instagram.com/reel/CkykmJegfyY/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि जो तस्वीर वायरल हो रही है वह एक फिल्म के शूटिंग की है। इस फिल्म में आम्रपाली और निरहुआ विवाह के बंधन बंध रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग नेपाल में हुई है। फिल्म में दोनों कलाकार पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। शूटिंग सेट पर ली गई तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही हैं। खबर है कि शादी की इस तस्वीर पर प्रदीप पांडे चिंटू ने दोनों को बधाई भी दी है। जिसके बाद से लोगों के अंदर इस बात का कंफ्यूजन और ज्यादा बढ़ गया है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने कई भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम किया है। ज्यादातर फिल्मों में दोनों ने पारिवारिक फिल्म होने की वजह से पति-पत्नी का ही किरदार निभाया है। इस वजह से लोगों के अंदर इस बात कंफ्यूजन और बढ़ जाता है कि क्या सच में आम्रपाली की शादी निरहुआ से हो गई है। लेकिन बता दें कि निरहुआ पहले से ही विवाहित हैं। निरहुआ की पत्नी का नाम मनसा देवी (मनसा यादव) है। भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले ही निरहुआ का विवाद मनसा देवी के साथ हो गया था।

https://www.instagram.com/reel/CkozmQbtKDZ/?utm_source=ig_web_copy_link

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीरों को उनके फैन्स बड़ी ही हैरानी के साथ देख रहे हैं। तस्वीर में दोनों ही नेपाली भूेश-भूषा में नजर आ रहे हैं। एक इंस्टाग्राम रील में दोनों दूल्हा-दुल्हन खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को फैंस काफी शेयर भी कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/CcCwzdaO267/?utm_source=ig_embed&ig_rid=576664dd-bbb9-40f1-8a4a-c3d35f9cd7b7

एक वीडियो भी आम्रपाली दुबे ने शेयर किया है जिसमें दोनों शादी के मंडप में बैठे दिखाई दे रहे हैं। आम्रपाली दुबे लाल साड़ी, लाल बिंदी, चूड़ी और सिंदूर लगाए हुए नजर आ रही हैं। वहीं दिनेश लाल यादव शेरवानी पहने हुए आम्रपाली दुबे के साथ दिखाई दे रहे हैं। साथ में दिनेश लाल यादव ने नेपाली टोपी भी पहन रखी है।

Back to top button