पॉलिटिकल

पूर्व पीएम की तबीयत बिगड़ी….एम्स में कराया गया भर्ती… डाक्टरों की गहन निगरानी में चल रहा है इलाज

नयी दिल्ली 13 अक्टूबर 2021। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ गयी है। पूर्व पीएम को एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हे दो दिनों से बुखार आ रहा था। डाक्टरों ने उनकी तबीयत को सामान्य बताया है। हालांकि एहितियात डाक्टरों ने उन्हें गहन निगरानी में रखा है। उन्हें शाम करीब 6.15 बजे कार्डियो-न्यूरो टावर में डाक्टर नितीश की टीम की देखरेख में रखा गया है।

इससे पहले उन्हे छह महीने कोरोना हो गया था। उस दौरान भी उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में को कोरोना को हराने में कामयाब रहे थे। इससे पहले भी उन्हें एक बार सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Back to top button