बिग ब्रेकिंग

VIDEO : CM अवार्ड लेकर लौटे तो एयरपोर्ट पर कार्यकर्ता झूमकर नाचे…..आज ही राष्ट्रपति के हाथों मिला है सबसे स्वच्छ राज्य का अवार्ड… देखिये वीडियो

रायपुर 20 नवंबर 2021। सबसे स्वच्छ राज्य का अवार्ड लेकर मुख्यमंत्री रायपुर लौटे तो कार्यकर्ता झूमकर नाच उठे। शाम की फ्लाइट से रायपुर पहुंचे मुख्यमंत्री का रायपुर एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया। हजारों की संख्या में एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-झाल बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया गयाहै। विधायक विकास उपाध्याय, देवेंद्र यादव सहित कई विधायक और कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री की अगुवाई के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं का जोश देखकर मुख्यमंत्री ने भी उन्हें निराश नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने भी अपनी गाड़ी पर चढ़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सभी कार्यकर्ताओं का अवार्ड के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के स्वागत का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। आपको बता दें कि  आज दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सबसे स्वच्छ राज्य का अवार्ड दिया गया था। छत्तीसगढ़ को न सिर्फ़ राज्य के रूप में, बल्कि यहां के 67 शहरी निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जिसके सबसे ज्यादा निकाय पुरस्कृत किए जा रहे हैं। स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ वर्ष 2019 एवं 2020 में भी अग्रणी राज्य रहा है।

 

Back to top button