बिग ब्रेकिंग

मौसम अलर्ट : अरब सागर में तूफान के संकेत, चक्रवात में बदलने की आशंका…अगले 48 घंटों में

नई दिल्ली 17 अक्टूबर 2023 भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण-पूर्व अरब सागर और निकटवर्ती लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन तैयार हो रहा है। जिसके कारण अगले 48 घंटों में अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने की भविष्यवाणी की गई है। अगर यह तेज हुआ तो अरब सागर में मॉनसून के बाद यह पहला चक्रवात होगा। हालांकि अभी इसकी तीव्रता में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मौसम विज्ञानी इस घटना पर काफी नजदीकी से नजर रख रहे हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन लक्षद्वीप और निकटवर्ती दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल तट पर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और दक्षिण-पूर्व अरब सागर और निकटवर्ती लक्षद्वीप क्षेत्र पर बना हुआ है। आईएमडी ने एक बयान में कहा कि इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

अधिकारियों ने कहा कि मौसम प्रणाली के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने और 21 अक्टूबर के आसपास मध्य अरब सागर के ऊपर एक दबाव में तब्दील होने की संभावना है। समुद्र का गर्म तापमान होने के कारण अक्टूबर और दिसंबर के बीच की अवधि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती परिसंचरण के अनुकूल होता है। अधिकारियों द्वारा चक्रवात की संभावित तीव्रता का निर्धारण नहीं किया गया है। आईएमडी ने कहा कि वे घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं।

Back to top button