हेडलाइन

10 शिक्षक सहित 16 कर्मचारी मिले इंस्पेक्शन के दौरान गायब, डीईओ ने लिया एक्शन, प्राचार्य का प्रभार छिना, वेतन रोकने के भी आदेश..

अंबिकापुर 4 मार्च 2023। डीईओ के इंस्पेक्शन कई शिक्षक गायब मिले हैं। मामले में शिक्षक व प्राचार्यों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया है। सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे ने 3 मार्च को लखनपुर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निम्हा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 8 व्याख्याता, 2 सहायक शिक्षक, 1 सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3 व 1 भृत्य बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। डीईओ ने इसे लेकर तीखी नाराजगी जतायी।

वहीं स्कूल परिसर में साफ-सफाई का अभाव भी पाया गया। प्राचार्य के उपरोक्त कृत्य को घोर लापरवाही मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा व्याख्याता एलबी सोनाराम को प्रभारी प्राचार्य के दायित्व से मुक्त करते हुए माह मार्च 2023 को वेतन अवरुद्ध कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान व्याख्याता इतिहास नंदकेश्वर राम सांडिल्य, व्याख्याता संस्कृत अरविंद कुमार सोनी, व्याख्याता वाणिज्य सतीश कुमार तिर्की, व्याख्याता जीव विज्ञान ठाकुर राम चौहान, व्याख्याता इतिहास शांति टंडन, व्याख्याता अंग्रेजी सोनू राम लहरे, व्याख्याता गणित जितेन्द्र सिंह, व्याख्याता हिन्दी रामसकल पटेल, सहायक शिक्षक विज्ञान रमापति साहू व नीतिराज भगत, सहायक ग्रेड-2 ओम प्रकाश माली, सहायक ग्रेड-3 मदनलाल सत्यम व लीलावती और भृत्य राममूर्ति यादव बिना किसी सूचना के संस्था से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले।

Back to top button