Automobile

लॉन्च होने वाली है 3 नई SUV, एक में मिलेगा सबसे अलग डिजाइन

एसयूवी का मार्केट शेयर बढ़ता ही जा रहा है। यही कारण है कि कंपनियां एक से बढ़कर एक एसयूवी को लांच कर रही है। इस साल हमें टाटा, महिन्द्रा, मारुति, हुंडई सभी की तरफ से एक से बढ़कर एक एसयूवी देखने को मिलने वाली है।

इन सभी में से तीन एसयूवी का इंतजार काफी बेसब्री से हो रहा है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं तीन एसयूवी के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत ₹8 लाख से लेकर 20 लाख रुपए तक जाती है।

लॉन्च होने वाली है 3 नई SUV, एक में मिलेगा सबसे अलग डिजाइन

read more: CG ब्रेकिंग : राजधानी रायपुर के कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, SSP ने 2 कांस्टेबल को किया सस्पेंड

 Toyota Taisor

मारुति फ्रांक के प्लेटफार्म पर बनाई गई टोयोटा टैसोर अप्रैल या फिर मई के महीने में लॉन्च हो जाएगी। यह टोयोटा की सबसे सस्ती एसयूवी होने वाली है जिसमें दमदार फीचर्स और सेफ्टी मिलने वाला है। इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपए होने वाली है। इस कीमत में टोयोटा टैसर मार्केट में डोमिनेट कर सकती है। हालांकि मारुति फ्रांक को लोगों द्वारा काफी ज्यादा प्यार मिला है। अब देखना होगा कि टोयोटा ट्रेजर को ग्राहक कैसा रिस्पांस देते है।

Mahindra XUV 300

नई महिंद्रा XUV 300 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। यह एकदम दमदार एसयूवी होने वाली है। इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर बेहतरीन होंगे। नई लुक में आने वाली यह एसयूवी महिंद्रा बोलेरो से महंगी और स्कॉर्पियो से सस्ती होने वाली है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹800000 हो सकती है। इसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। लेकिन कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की कोई भी खबर नहीं दी है।

लॉन्च होने वाली है 3 नई SUV, एक में मिलेगा सबसे अलग डिजाइन

read more: CG : नाबालिग लड़की का अगवा कर किया रेप, नानी के घर जा रही लड़की को आरोपी ने बनाया हवस का शिकार, घटना के तीन दिन बाद….!

Tata Curvv

इसी साल हमें टाटा का फ्यूचर प्रोडक्ट कर्व भी देखने को मिलेगा। इस कंपनी इस के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी लॉन्च करेगी। इसका इलेक्ट्रिक वर्जन 500 किलोमीटर का रेंज देने वाला है जो कंपनी के तरफ से आने वाली सबसे ज्यादा रेंज वाली कार होने वाली है। इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट की कीमत 20 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। वहीं इसके आई सी वेरिएंट की कीमत 11 या फिर 12 लख रुपए होगी।

Back to top button