पॉलिटिकलहेडलाइन

CG के 5 मंत्री संभालेंगे गुजरात चुनाव की कमान… देखिये किन मंत्रियों को कहां की मिली जिम्मेदारी …

रायपुर 7 जून 2022। छत्तीसगढ़ के 5 मंत्री गुजरात चुनाव की कमान संभालेंगे। AICC ने छत्तीसगढ़ के पांच मंत्रियों को लोकसभा वार जिम्मेदारियां बांट दी है। 5 मंत्रियों में उमेश पटेल को साबरकंथा, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को अहमदाबाद पूर्व, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को गांधीनगर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को खेड़ा और नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया को सूरत की जिम्मेदारी दी गयी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यालय 24 अकबर रोड नई दिल्ली द्वारा जारी किया गया है।

4 लोक सभा मे करीब करीब 24 से 30 विधानसभा की जिम्मेदारी इन नेताओं पर रहेगी।

Back to top button