हेडलाइन

CG-कृषि शिक्षक के 196 पदों की मिली स्वीकृति… स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये आदेश

रायपुर 24 फरवरी 2023। स्कूल शिक्षा विभाग ने 196 कृषि शिक्षक पदों की स्वीकृति दी है। पहले व्याख्याता कृषि के पद की स्वीकृति दी गयी थी, अब अब उसके स्थान पर शिक्षक कृषि वेतन लेवल-8 के 196 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गयी है। इससे पहले साल 2018 में ई संवर्ग के 50 हायर सेकेंडरी स्कूलों और टी संवर्ग के 48 हायर सेकेंडरी स्कूलों में कृषि संकाय शुरू करने का फैसला लिया गया था। प्रतिशाला 2 पद के मान से 196 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गयी थी। लेकिन अब शिक्षक कृषि पद पर 196 पद स्वीकृत किये थे।

Back to top button