मनोरंजन

सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें पूरी खबर….

हरियाणा 22 अगस्त 2022 : हरियाणा के सबसे मशहूर डांसर सपना चौधरी की लेकर नयी खबर सामने आ रही है। खबर ये हैं की सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट ने सपना चौधरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। सपना चौधरी पर डांस शो के नाम पर लाखों रुपए जमा करने और कार्यक्रम न कर रकम हड़पने का आरोप है। इस मामले की की अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी। बता दें कि 13 अक्टूबर 2018 को आशियाना थाने में सपना चौधरी पर एफआईआर हुई थी।

जानें- क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 13 अक्टूबर, 2018 को स्मृति उपवन में दोपहर तीन बजे से रात्रि 10 बजे तक सपना समेत अन्य कलाकारों का कार्यक्रम था। इसके लिए प्रति व्यक्ति तीन सौ रुपये में आनलाइन व आफलाइन टिकट बेचा गया था। इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों टिकट धारक मौजूद थे, लेकिन रात 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आईं। इसपर लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद टिकट धारकों का पैसा भी वापस नहीं किया गया। 14 अक्टूबर, 2018 को इस मामले की नामजद एफआइआर दारोगा फिरोज खान ने थाना आशियाना में दर्ज कराई थी।

इससे पहले अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत को बढ़ा दिया था। अदालत 20-20 हजार के दो मुचलके और इतनी ही रकम के निजी मुचलके पर जमानत को मंजूरी दी थी। सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि सपना चौधरी के इन दिनों एक के बाद एक लगातार गाने रिलीज हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सपना चौधरी इंस्टाग्राम पर अपने गाने और अपकमिंग प्रोजेक्ट की अपडेट देती रहती हैं।

Back to top button