मनोरंजन

अथिया शेट्टी खुद के घर में करते है चोरी ,जानिए क्या है पूरा मामला…

मुंबई 8 नवंबर 2023|बाॅलीवुड के अन्ना यानि कि सुनिल शेट्टी भले ही अब फिल्मों में कम नजर आते हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी पोस्ट शेयर अपने दामाद केएल राहुल पर प्यार लूटाते नजर आते हैं तो कभी अपनी बेटी अथिया शेट्टी पर। इसी बीच सुनिल शेट्टी ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी अथिया शेट्टी को चोर बताया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

सुनिल शेट्टी ने बेटी को कहा चोर
दरअसल हाल ही में अथिया ने अपने इंस्टा पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने मिरर सिल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में सुनील शेट्टी को टैग करते हुए अथिया ने लिखा है कि, ‘पापा की चुराई हुई बेल्ट।’ दरअसल तस्वीर में अथिया जो डिजाइनर बेल्ट पहने नजर आ रही हैं वो उनके पापा सुनिल शेट्टी की है। वहीं अथिया के इस पोस्ट को री-शेयर कर सुनिल ने उन्हें चोर कह दिया है। पापा बेटी का ये क्यूट बैंटर खूब वायरल हो रहा है।

Back to top button