पॉलिटिकल

22 जनवरी को हुई इस घटना की वजह से दुनियाभर में कलंकित हुआ था भारत, जानें देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ….

नई दिल्ली : साल के पहले महीने का 22वां दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। 22 जनवरी 1999 को ओडिशा के क्योंझर में उत्पाती भीड़ ने ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को ज़िंदा जला दिया था। इस घटना की धमक पूरी दुनिया में सुनाई दी। मनोहरपुर गांव में एक भीड़ ने स्टेंस और उनके दो बेटों को उनकी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर जला डाला। स्टेंस वहां करीब 30 वर्ष से कुष्ठ रोगियों के लिए काम कर रहे थे लेकिन उनपर उस इलाके में धर्मांतरण कराने का आरोप भी लगा था।

  • काहिरा पर तुर्की ने 1517 में कब्जा किया।
  • बोस्टन एवं न्यूयॉर्क के बीच 1673 में डाक सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1760 में हुए वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
  • दक्षिणी सीरिया में 1837 में आये भूकंप से हजारों लोगों की जाने गयी।
  • रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर 1905 में गोलियां चलाई गयी जिसमें लगभग 600 से ज्यादा लोग मारे गए।
  • रैमसे मैकडोनाल्ड 1924 में ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
  • देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए 1963 में राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
  • पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना 1965 में शुरू हुआ।
  • अपोलो 5 ने 1968 में पहले ल्यूनर मॉड्यूल के साथ अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी थी।
  • बोइंग 747 का 1970 में लंदन एवं न्यूयॉर्क के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
  • इस्तानबुल की पूरी आबादी को 1972 में 24 घंटे के लिए नजरबंद किया गया।
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 1973 को गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले तहत महिलाओं गर्भवती होने के बाद 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं।
  • नाइजीरिया मे 1973 में जॉर्डन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, लगभग 200 यात्रियों की मृत्यु।
  • रोनाल्ड रीगन का 1981 में संयुक्तराष्ट्र अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
  • 1992 में डॉ. रॉबर्टा बॉन्डर अंतरिक्ष में जाने वाली कनाडा की न्यूरोलॉजिस्ट और पहली महिला बनी।
  • कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने 1996 में पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
  • नासा के अंतरिक्ष यान पायनीयर 10 पृथ्वी से (सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान) 2003 में से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ।
  • इवा मोराल्स ने 2006 में बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

22 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1977 – तरुण राम फुकन, असम के सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 1976 – टी. एम. कृष्णा – कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति।
  • 1972 – नम्रता शिरोडकर, भारतीय अभिनेत्री।
  • 1966 – केसिनेनी श्रीनिवास – भारत की सत्रहवीं लोकसभा में सांसद हैं।
  • 1949 – माणिक सरकार- राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के 9वें मुख्यमंत्री।
  • 1934 – विजय आनन्द
  • 1909 – यू. थांट – बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव थे।
  • 1906 – जयंतीलाल छोटेलाल शाह – भारत के 12वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1892 – ठाकुर रोशन सिंह – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।
  • 1824 – अज़ीज़न बाई – पेशे से नर्तकी थीं जो देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण थीं।

22 जनवरी को हुए निधन

  • 2021 – नरेंद्र चंचल – भारत के प्रसिद्ध गायकों में से एक थे।
  • 2014 – ए. नागेश्वर राव – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता।
  • 2010 – कोमोडोर बबरूभान यादव – भारतीय नौसेना में सैन्य अधिकारी थे, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1971 में अपने शौर्य का प्रदर्शन किया था।
  • 1901 – महारानी विक्टोरिया – इंग्लैंड।
  • 1666 – शाहजहाँ, भारत के मुग़ल सम्राट।

Back to top button