बिग ब्रेकिंग

भाईदूज: शुभ मुहूर्त में करें भाई का तिलक, यहां देखें पूजा- विधि, सामग्री की लिस्ट…इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए बहनों को..

रायपुर 6 नवंबर 2021 : दिवाली के दो दिन बाद भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल आज यानी 6 नवंबर को भाई दूज या भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भाई अपनी बहन के घर तिलक करवाने जाते हैं। इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भाई दूज के दिन बहन के तिलक का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का बहुत अधिक महत्व होता है। शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य का कई गुना अधिक फल मिलता है। आइए जानते हैं भाई दूज पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, सामग्री की लिस्ट और मंत्र-

  • 6 नवंबर शनिवार सुबह 8 बजे से 9 के बीच शुभ चौघड़िया मुहूर्त में भाई को टीका करने का अच्छा समय होगा। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच चर लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेंगे। 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच भाई को टीका करने का शुभ मुहूर्त होगा।

पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित कर भगवान का ध्यान करें।
  • भगवान विष्णू और गणेश जी की पूजा करें
  • इस दिन भाई को घर बुलाकर तिलक लगाकर भोजन कराने की परंपरा है।
  • भाई के लिए पिसे हुए चावल से चौक बनाएं।
  • भाई के हाथों पर चावल का घोल लगाएं।
  • भाई को तिलक लगाएं।
  • तिलक लगाने के बाद भाई की आरती उतारें।
  • भाई के हाथ में कलावा बांधें।
  • भाई को मिठाई खिलाएं।
  • मिठाई खिलाने के बाद भाई को भोजन कराएं।
  • भाई को बहन को कुछ न कुछ उपहार में जरूर देना चाहिए।

 

मंत्री उच्चारण:

  • गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े।

Back to top button