पॉलिटिकलहेडलाइन

भानुप्रतापपुर उप चुनाव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज करेंगे दो चुनावी सभा को संबोधित… 4 को जा सकते हैं दिल्ली

रायपुर 3 दिसंबर 2022। चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। कल से सिर्फ डोर टू डोर ही चुनाव प्रचार हो सकेगा। भानुप्रतापपुर उप चुनाव को लेकर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर ताबड़तोड़ सभाएं लेंगे। मुख्यमत्री आज मैराथन सभाएं लेने के बाद चार को दिल्ली जायेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, वहीं कनापोड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ये तीसरी चुनावी सभा होगी। इससे पहले 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने सावित्री मंडावी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था।

Back to top button