टॉप स्टोरीज़

ब्रेकिंग: 94 बच्चों का बाप निकला ये डॉक्टर….महिलाओं के साथ करतूत ऐसी सुन के रहे जायेंगे हैरान…

नई 12 मई 2022।कई बार ऐसा होता है जब नामचीन डॉक्टर भी अपनी गलत हरकतों से सुर्खियों में आ जाते हैं। एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है जब एक फर्टिलिटी डॉक्टर की काली करतूतों का खुलासा हुआ है। यह सब तब हुआ जब डॉक्टर के ऊपर बकायदा फिल्म बनी तब जाकर डॉक्टर का राज सामने आया है। यह डॉक्टरो 94 बच्चों का बाप निकला।

दरअसल, यह घटना अमेरिकी के एक डॉक्टर से संबंधित है। द मेट्रो की एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर का नाम डोनाल्ड क्लाइन है। वह अपने यहां आनेवाले मरीजों में अपना स्पर्म डाल दिया करता था। यह सब वह तब करता था जब वह मरीजों को बेहोश कर देता था। यह डॉक्टर महिला मरीजों को बिना जानकारी दिए ऐसा काम करता था।

आश्चर्य की बात यह है कि डॉक्टर की इस करतूत का खुलासा उसकी खुद की बेटी ने किया था। डॉक्टर की बेटी का नाम जैकोबा बेलाईड है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर के ऊपर बनी डाक्यूमेंट्री में जैकोबा ने इस बारे में खुद बताया है। एक अन्य महिला ने भी डॉक्टर की हरकत के बारे में बात करते  वाले खुलासे किए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने बताया कि मुझे पता भी नहीं चला और डॉक्टर क्लाइन द्वारा इलाज के दौरान यह सब हुआ है। हालांकि यह घटना कई साल पहले हुई थी जब डॉक्टर ने यह काम इलाज के नाम पर किया था। तब के प्रावधानों के मुताबिक उसने कोई क्रिमिनल कानून को नहीं तोड़ा था। उससे सिर्फ करीब 40 हजार रुपए का फाइन वसूला गया। लेकिन अब जबकि उसके ऊपर फिल्म बनी तो वह एक बार खबरों में आ गया।

Back to top button