बिग ब्रेकिंग

CG- कॉन्स्टेबल ने किया रेप- प्रेमी संग घूमने निकली महिला से बलात्कार, कॉन्स्टेबल के 2 दोस्त देते रहे पहरा…….सभी आरोपी गिरफ्तार

 

भिलाई 19 अक्टूबर 2021- जब खाकी के अंदर का इंसान ही हैवान बन जाये तो इसे आप क्या कहेगें….. जीं हां खाकी को दागदार करने का एक ऐसा ही मामला भिलाई में सामने आया है, यहां एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने प्रेमी के साथ घूमने निकली महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना 12 अक्टूबर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला दो बच्चों की मां है और अपने प्रेमी के साथ घर से बिना बताए घूमने के लिए निकली थी। घटना के करीब एक सप्ताह बाद महिला ने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने वारदात में शामिल पुलिस कांस्टेबल सहित उसके 2 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला भिलाई के पुलगांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला के मुताबिक  12 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे अपने प्रेमी के साथ ग्राम कचांदुर भाठा मैदान की तरफ घूमने गई थी। इसी दौरान जेवरा सिरसा चौकी का कॉन्स्टेबल तिलक बंछोर अपने दो साथी कचांदुर जेवरा सिरसा निवासी मुकेश साहू और विकास वर्मा के साथ पहुंच गया। महिला का आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने महिला व उसके प्रेमी को रोक लिया और डराने.धमकाने लगा। जिसके बाद आरोपी कांस्टेबल ने महिला को जान से मारनेे की धमकी देते हुए उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस  दौरान कॉन्स्टेबल के दोनों साथी पहरेदारी कर रहे थे। दुष्कर्म के बाद किसी को नहीं बताने को लेकर दोबारा धमकी दी गयी और फिर महिला और उसके प्रेमी को मौके से भगा दिया गया। इस घटना के करीब एक सप्ताह बाद अब पीड़ित महिला ने  सोमवार को  जेवरा सिरसा चौकी पहुंच कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल सहित उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। पुलिस मेडिकल कराने के बाद महिला को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Back to top button