क्राइम

CG NEWS : पति ने खेत में ले जाकर कर दी पत्नी की हत्या, हत्यारे पति को सालियों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले…..आरोपी ने कहा…….

बलौदाबाजार 1 जनवरी 2023। बलौदाबाजार जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसी के मायके में जाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा हैं कि आरोपी शख्स को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका था। जिससे परेशान होकर उसने पत्नी को खेत में ले जाकर हत्या करने के बाद भागने के फिराक में था। लेकिन मृतिका की बहनों ने आरोपी जीजा को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

हत्या की ये पूरा वारदात बलौदाबाजार जिला के गिधपुरी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा हैं कि ग्राम मल्दी निवासी राजेश चौहान की शादी जून महीने में ही गेयतरा निवासी ममता से हुई थी। शादी के 2 महीने बाद तक सब कुछ ठीक था। राजेश गुजरात में मजदूरी करता था। मगर शादी के बाद से वह वापस नहीं गया था। कहा जा रहा है कि शादी के 2 महीने बाद से ही दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद शुरू हो गया था। बताया जा रहा हैं कि आरोपी को पत्नी पर शक था कि उसका किसी और के साथ संबंध है। इस बात की जानकारी ममता ने अपने मायके वालों को दी थी।

मगर मायके वालों की समझाइश के बाद वह अपनी पति के साथ ही गांव में रहती थी। इस बीच 15 दिन पहले ममता अपने मायके आ गई थी। 2 दिन पहले ही आरोपी अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था। यहां दो दिन तक दोनों साथ ही रहे। शनिवार दोपहर वह अपनी पत्नी को खेत में भाजी तोड़ने के नाम पर अपने साथ ले गया। लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे। इस बीच ममता के चीखने की आवाज सुनने के बाद उसकी बहन मौके पर गईं। वहां उन्होंने मौके पर ममता की लहूलुहान लाश जमीन पर पड़ी देखी।

आरोपी ने अपनी पत्नी की चाकू से मारकर हत्या करने के बाद खेत में ही मौजूद था। ऐसे में मृतिका की दोनों बहनों ने अपने जीजा के भागने से पहले ही उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद खेत से लगे ही उनके घर में ले गई। यहां ले जाने के बाद ममता की बहनों ने राजेश का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। फिर परिजन और पुलिस को हत्या की जानकारी दी गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा हैं कि पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले आरोपी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया था। जिसे पुलिस द्वारा इलाज के लिए पलारी के अस्पताल में ले जाया गया था। वहीं पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की गयी। लेकिन आरोपी पुलिस को हत्या की इस वारदात को लेकर लगातार गुमराह कर रहा हैं।

Back to top button