टॉप स्टोरीज़

CG : शादी से पहले दुल्हन को पीटा…फिर दुल्हा हुआ फरार….फेरे से पहले मांगी लाखों की BMW, नहीं दे पाये तो दुल्हे ने काटा बवाल… थाने में भी…

 

 

कोरबा 21 नवंबर 2021। शादी का मंडप सज चुका था….दुल्हन के घर बारात पहुंच चुकी थी….डीजे के धुन पर बाराती नाच-झूम रहे थे। चंद मिनटों बाद ही फेरे होने ही वाले थे कि…. कि दुल्हे ने वधु पक्ष से BMW कार की मांग रख दी। इतनी महंगी कार नही दे पाने की हालत में दुल्हन और परिवार के लोग गिड़गिड़ाने लगे, लेकिन दुल्हे ने एक नहीं मानी और दुल्हन के साथ मारपीट करने लगा। विवाद के बीच दुल्हा मंडप छोड़कर फरार हो गया। पूरा मामला कोरबा और बिलासपुर से जुड़ा हुआ है। कोरबा के एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में रहने वाले एन.के.द्विवेदी का बेटा प्रकाश द्विवेदी का बिलासपुर के परिवार में विवाह तय हुआ था। शनिवार को विवाह का शुभ मुहुर्त और शुक्रवार को तिलक की तैयारी थी।

वर पक्ष के लोग बारातियों के साथ शुक्रवार की सुबह से ही बिलासपुर के गणेश वाटिका में पहुंच गये थे। शुक्रवार को वर और वधु पक्ष के लोगों ने दोपहर के वक्त तय शुभ मुहुुर्त में तिलक का कार्यक्रम किया गया,और दुल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे के हाथों में अंगुठी पहनाकर एक साथ जीवन जीने का वादा भी किया था। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था, और दोनों ही परिवार शनिवार 20 नवंबर को धूमधाम से शादी की तैयारी में जुटा हुआ था। लेकिन शनिवार की सुबह ही अचानक दुल्हा बनने जा रहे प्रकाश को BMW कार की सनक चढ़ गयी, सुबह-सुबह प्रकाश दुल्हन के घर पहुंच गया और उसने वधु पक्ष के लोगों से शादी से पहले बीएमडब्लू कार या फिर 40 लाख रूपये नगद देने की मांग कर दी। शादी से ऐन पहले दुल्हे की इस डिमांड पर पूरा परिवार सकते में था, लिहाजा दुल्हन के पिता और परिवार के लोग हाथ जोड़कर दुल्हे को समझाने लगे।

समाज में प्रतिष्ठा और नाम खराब होने की बात कहकर खुद दुल्हन भी प्रकाश के सामने विनती करने लगी। लेकिन प्रकाश पर इसका कोई असर नही पड़ा, बताया जा रहा है कि समझाने की कोशिश करने के दौरान प्रकाश ने अपनी होने वाली पत्नी पर भी हाथ उठा दिया। इसके बाद मामला बिगड़ता देख वह शादी के कार्यक्रम को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित वधु पक्ष बारात घर पहुंचकर लड़के के माता-पिता से घटना की जानकारी दी। लड़के के माता-पिता जब इस मसले को लेकर प्रकाश से संपर्क करना चाहा, तो उसका मोबाईल बंद मिलने लगा। घंटो देर तक प्रकाश के वापस नही लाटैने पर वधु पक्ष का परिवार सकरी थाना इस पूरे मामले को लेकर पहुंच गया।

जहां दोनों पक्ष के लोगों के बीच करीब 4 घंटे तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। पुलिस की समझाईश के बाद वधु पक्ष के लोगों ने तिलक और विवाह की तैयारियों में हुए खर्च के पैसे वापस करने की मांग रखी दी, जिसे तत्काल लड़के के पिता ने मान लिया और थाने में ही समझौता होने के बाद दोनों परिवार वापस लौटे। सूत्रों की माने तो बेटे की BMW कर के शौंके के चक्कर में उसके पिता को उल्टे लड़की वालों के खर्च हुए 15 लाख रूपये वापस लौटाने पड़े, तब जाकर ये पूरा मामला शांत हुआ। सकरी थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार की दोपहर ये मामला थाने आया था। पीड़ित लड़की पक्ष के लोगों की शिकायत थी कि दूल्हे ने अचानक BMW कार की मांग कर दी है, जिसे दे पाने में असमर्थता जताने पर दूल्हा कही फरार हो गया है। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद विवाद का निपटारा हुआ और लड़की पक्ष ने शादी में खर्च पैसों की मांग दूल्हे के पिता से की गई। जिस पर समझौता होने पर मामले पर कोई भी शिकायत थाने में नही किया गया है। इस पूरी घटना के बाद कोरबा से गये बाराती और घराती पक्ष के लोग बिना दुल्हन के ही घर वापस लौटे। पुलिस की माने तो शादी से ठीक पहले फरार हुआ दुल्हा रायपुर के एक कार शो रूम में काम करता है। महंगी कार कस्टमर को बेचते-बेचते प्रकाश ने शादी में ही महंगी कार की मांग रख दी और फिर ये पूरा बवाल हो गया। वही इस घटना के बाद प्रकाश की शादी में कोरबा से बिलासपुर गये बारातियों के बीच भी इस पूरे घटना को लेकर काफी चर्चा है।

Back to top button