हेडलाइन

जय श्री राम: रामलला दर्शन के लिए जा रही ट्रेन में दिख रहा भक्तिमय माहौल, भजन कीर्तन के बीच श्रद्धालु कर रहे यात्रा, सभी ने कहा…शुक्रिया मुख्यमंत्री जी!

रायपुर,5 मार्च 2024। ‘‘रामकाज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम‘‘, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार मानस की इन पंक्तियों के अनुरूप श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप काम कर रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के निरंतर आदर्शों से सीख लेते हुए राज्य के नागरिक तथा तंत्र एक आदर्श समाज का निर्माण कर सकें, इसके लिए श्रीरामलला दर्शन योजना आरंभ की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन में 850 राम भक्तों की टोली जय श्रीराम का नारा लगाते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुआ। विशेष ट्रेन को आज सुबह 10.30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 7 से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष ट्रेन में रायपुर संभाग के सभी 05 जिलों के 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन करायेगा।

शुक्रिया मुख्यमंत्री ! बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का पुण्य दे रही है सरकार

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से रामलला दर्शन योजना के स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग 850 राम भक्त अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु दर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित नजर आए गरियाबंद जिले के देवभोग निवासी 60 वर्षीय श्री लालधर यादव, श्री तुलसी राम यादव, श्री सुनाधर यादव, श्री मकरन नायक और 60 वर्षीय श्री चाम्पर नेताम ने बताया कि प्रभु श्री राम के अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पहली बार दर्शन करने जा रहे हैं। मन में एक अलग खुशी महसूस हो रही है।गरियाबंद जिले के 60 वर्षीय श्रीमती फूलकुंवर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सार्थक पहल से प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। प्रशासन ने गरियाबंद जिले से रायपुर स्टेशन तक लाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई थी। हमारे गांव से और भी साथी लोग भी बड़ी संख्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने एक साथ ट्रेन में जा रहे हैं।गरियाबंद जिले के गांव हरदीभाठा के 70 वर्षीय सोनबाई और उषा बाई पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था, साफ सुथरा ट्रेन, नाश्ता भोजन की भी उत्तम व्यस्था की गई है। रायपुर जिले के आरंग निवासी 60 वर्षीय श्री नंदलाल, सकरी गांव के 62 वर्षीय छन्नूलाल साहू, 60 वर्षीय मस्तराम ने बताया कि प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए मन बहुत उत्सुक है। छत्तीसगढ़ शासन ने श्री रामलला दर्शन योजना की शुरूआत की है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बहुत ही लाभदायक है। उम्र के इस पड़ाव में तीर्थ यात्रा करने का मन सभी का रहता है। किंतु आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण यात्रा नहीं कर पाते है। ऐसे परिवारों के बुजुर्गों को इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री  को धन्यवाद देते हुए सकरी गांव की 62 वर्षीय  जानकी बाई और अकोली गांव की 60 वर्षीय  सोनबती साहू ने बताया कि उन्हें प्रभु श्री राम का बुलावा आया है। दर्शन करने मन उत्सुक है।

ट्रेन में दिख रहा राममय माहौल

ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल मेंरामलला के दर्शन को जा रहे है। ट्रेन को अयोध्या धाम जैसे सुंदर सजावट किया गया है। अयोध्या धाम की यात्रा करने निकले पारा गांव निवासी शशि ठाकुर और उनकी सहेलियों को बहुत खुशी हो रही है। वे कहती हैं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। क्योंकि अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन संभव हुए है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है। ग्राम कोपरा के निवासी श्री चेतन कहते है कि हम इस यात्रा से धन्य हुए है, जो हमें श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार का भी आभार व्यक्त करते हुए, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को श्री रामलला का दर्शन कराने की योजना बनाई। अयोध्या में श्री रामलला के भव्य और सुंदर मंदिर बनाए गए है। श्री रामलला के दर्शन के लिए यात्रा की शुरूआत हो रही है। जिसकी बहुत खुशी हो रही है।

 

Back to top button