मनोरंजन

क्या मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए कहा ‘हां’, जल्द बजेगी शहनाई! जानें क्या है पूरी सच्चाई…

मुंबई 10 नवंबर 2022: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते के चर्चे अक्सर होते हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। फैंस लंबे समय से चाह रहे हैं कि मलाइका और अर्जुन शादी कर लें। दोनों की शादी से जुड़ी खबरें भी अक्सर आती रहती हैं। ऐसे में जब मलाइका अरोड़ा ने ‘हां’ कहने पर इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की, तो यूजर्स को लगा कि दोनों शादी करने जा रहे हैं। लेकिन बता दें कि कहानी कुछ और ही है।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अपना रियलिटी शो लेकर आ रही हैं, जिसका नाम ‘मूविंग विद मलाइका’ है। मलाइका ने लिखा, ‘मैंने डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अपने नए रियलिटी शो के लिए हां कहा है, जहां आप मुझे करीब से और व्यक्तिगत रूप से जान पाएंगे, जैसा पहले कभी नहीं हुआ है। हम्म, रुको, आप लोगों को क्या लगा कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं? 5 दिसंबर से शो स्ट्रीम करेगा।’

https://www.instagram.com/p/CkxHiPaq76y/?utm_source=ig_web_copy_link

गौरतलब हो कि मलाइका अरोड़ा ने अपनी शर्माते हुए एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही थीं। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा था, मैंने हां कर दी है, जिसे देखने के बाद से ही ये कयास लगाए जाने लगे कि वह जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। लोगों को लगा कि मलाइका ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हां कहा है, लेकिन बात कुछ और ही निकली। अब मलाइका के शो के लिए लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि उन्हें लगा था कि वह अर्जुन के साथ शादी की बात कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/Cj7yh0PyvNC/?utm_source=ig_embed&ig_rid=46fda8d4-fa3d-4106-9c40-d75e90b17449

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को बी टाउन का पावर कपल माना जाता है। काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन अब वह खुलकर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी वह एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Back to top button