टॉप स्टोरीज़स्पोर्ट्स

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ,अपने पैतृक गांव पहुंचे….

अल्मोड़ा 16 नवंबर 2023| इन दिनों इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी व बेटी संग उत्तराखंड में घूम रहे हैं। वह नैनीताल के कैंची धाम भी गए ।उनके साथ उनके कई दोस्त भी हैं। मंगलवार को सुबह 11:50 बजे इंडिगो एयर की फ्लाइट से वह पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद वह नैनीताल रवाना हुआ।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 19 नवंबर को एमएस धौनी की पत्नी साक्षी का जन्मदिन है। माना जा रहा है कि उत्सव मनाने ही वह साक्षी संग देवभूमि उत्तराखंड आये हैं। धौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी पोस्ट की है जिस पर लिखा है बर्थडे वीक।अल्मोड़ा स्थित अपने पैत्रक गांव में उन्होंने इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने ग्रामीणों संग फोटो भी खिंचवाई। सभी का बड़े प्रेम से अभिवादन स्वीकार किया। उनके आगमन पर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20 साल बाद पत्नी साक्षी और अपने कुछ दोस्तों के साथ बुधवार को अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही। धोनी ने कुल देवता समेत गांव के चार मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार के कल्याण की कामना की।

धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ गांव के हरज्यू देवता मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान धोनी ने गांव के लोगों से आत्मीयता से बात की। इस दौरान धोनी का भव्य स्वागत हुआ। पत्नी साक्षी ने भी गांव की महिलाओं से खूब बातचीत की। गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने धोनी और उनकी पत्नी का पारंपरिक च्यूड़े से पूजन कर उन्हें तरक्की का आशीर्वाद दिया।

सोशल मीडिया में वायरल सूचनाओं के अनुसार महेंद्र सिंह धौनी ने परिवार संग अपने कुल देवता गुरु गोरखनाथ जी के दर्शन भी किए।

Back to top button