हेल्थ / लाइफस्टाइल

लू अलर्ट : इन राज्यों में आगामी 24 घंटो में बढ़ेगी गर्मी…. लू का सामना करने के लिए हो जाएं तैयार….

रायपुर 17 अप्रैल 2023 भारत में अधिकतर राज्यों में पारा लगातार चढ़ रहा है। इसके साथ ही कई इलाकों में हीटवेव यानी लू का प्रकोप शुरू हो गया है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मौसम को लेकर अपने ताजा अनुमान में कई राज्यों में लू चलने की बात कही है। आगे जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

इन राज्यों में चलेगी लू

  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • पश्चिम बंगाल
  • ओडिशा
  • आंध्र प्रदेश

यहां बढ़ेगा तापमान

आईएमडी के अनुसार मिड-अप्रैल में महाराष्ट्र के 10 से अधिक जिले ऐसे रहे हैं, जिनमें दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। बात करें ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की तो 10 वहां अप्रैल को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि यहां आने वाले दिनों में आंधी में कमी आएगी, जिसके चलते शहर में अधिकतम तापमान बढ़ेगा।

Back to top button