हेडलाइन

छुट्टियां ही छुट्टियां : राज्योत्सव तक शासकीय दफ्तरों में छुट्टियां ही छुट्टियां.. जानिये कब-कब बंद रहेगा शासकीय कार्यालय

रायपुर 22 अक्टूबर 2022। अब 1 नवंबर तक प्रदेश में छुट्टियां ही छुट्टियां हैं। शनिवार से ही छुट्टियों की शुरुआत हो चुकी है और ये सिलसिला राज्योत्सव तक चलेगा। 1 नवंबर यानि राज्य स्थापना दिवस पर भी कई बार छुट्टियां रही है। प्रदेश में अलग-अलग त्योहार और आयोजन की वजह से कई छुट्टियां दफ्तरों में रहेगी। दरअसल दीपावली, छठ पूजा और राज्योत्सव के आयोजन पर प्रदेश में अधिकांश सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

देश के अलग-अलग राज्यों की बात करें तो बैंकों में 22 अक्टूबर से 8 दिन लगातार छुट्टियां है। छत्तीसगढ में बैंक और सरकारी कर्मचारी 27 को भाई दूज की भी छुट्टी के लिए दबाव बना रहे हैं। छत्तीसगढ़ बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के महासचिव ने भी पत्र लिखकर 26 अक्टूबर को भाई दूज की छुट्टी घोषित करने की मांग की है। इस तरह शिक्षक, प्रोफेसर संघों ने भी 27 के बजाय 28 से स्कूल खोलने की मांग स्कूल शिक्षा मंत्री से की है।

आज रविवार है इससे पहले कल भी शनिवार की छुट्टियां छत्तीसगढ़ में थी। 24 अक्टूबर को काली पूजा दीपावली और नरक चतुर्दशी है। ऐसे में हैदराबाद और को छोड़कर पूरे देश में बैंकों की छुट्टियां रहेगी। 25 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा, दीपावली, गोवर्धन पूजा है, ऐसे में हैदराबाद गंगटोक को छोड़कर बाकी जगहों पर छुट्टियां होगी। 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, भाई दूज, लक्ष्मी पूजा प्रवेश दिवस है। इसमें जम्मू कश्मीर, कानपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, मुंबई, देहरादून, नागपुर, शिमला, गंगटोक और श्रीनगर में छुट्टियां रहेगी।

27 अक्टूबर को भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा है। छत्तीसगढ़ में अभी छुट्टी घोषित नहीं हुई है लेकिन लगातार छुट्टियों का दबाव बनाया जा रहा है। 30 अक्टूबर को रविवार है, 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती है। इसके अलावा सूर्य षष्ठी छठ पूजा है। इस दिन रांची, पटना और अहमदाबाद में भी छुट्टियां रहेगी। 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर राजधानी में दफ्तर बंद रहते हैं, इस दौरान स्थानीय अवकाश की घोषणा जिला कलेक्टर की तरफ से होती रही है। हालांकि अभी इस संदर्भ में आदेश नहीं आया है।

Back to top button