ब्यूरोक्रेट्स

IPS विजय अग्रवाल ने संभाली जांजगीर जिले के पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी….बोले- बेहतर पुलिसिंग और अपराधों पर लगाम पहली प्राथमिकता….चार्ज लेते ही बुलायी पुलिस अफसरों की बैठक

जांजगीर 2 मई 2022। IPS विजय अग्रवाल ने जांजगीर पुलिस अधीक्षक की कमान संभाल ली है। आज सुबह ठीक 10 बजे नये पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल SP कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों ने नये पुलिस कप्तान का स्वागत किया। इसके तुरंत बाद विजय अग्रवाल ने पुलिस कप्तान का चार्ज लिया। जांजगीर एसपी बनने से पहले IPS विजय अग्रवाल जशपुर के पुलिस कप्तान थे। बतौर एसपी अपनी पहली पोस्टिंग में विजय अग्रवाल ने जशपुर में कई संवेदनशील मसलों को बहुत अच्छे तरीके से कंट्रोेल किया था। जशपुर जिले में शानदार काम का ही इनाम था, कि सरकार ने जांजगीर जैसे बड़े जिले की कप्तानी उन्हें सौंपी है।

पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालते ही विजय अग्रवाल ने आज सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक बुलायी है। बैठक में जिले में कानून व्यवस्था, अपराध और ट्रैफिस व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जायेगी।

जांजगीर के पुलिस कप्तान बनने के बाद NW न्यूज से बात करते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि …

सवाल- सर, आपको बहुत-बहुत बधाई

एसपी विजय अग्रवाल- जी, धन्यवाद

सवाल – सर, बतौर पुलिस कप्तान आपकी जांजगीर जिले को लेकर प्राथमिकताएं क्या होगी

एसपी विजय अग्रवाल- देखिये, प्राथमिकताएं बहुत स्पष्ट है। बेहतर पुलिसिंग होनी चाहिये, ला एंड आर्डर का सख्ती से पालन होना चाहिये और अपराध पर लगाम लगना चाहिये। आज पुलिस अधिकारियों की मैं बैठक ले रहा हूं, मेरा निर्देश सभी पुलिस अफसरों को यही रहेगा कि वो अपने कर्त्वयों के प्रति जवाबदेह और फरियादी के प्रति जिम्मेदार बने।

सवाल- जशपुर की तुलना में जांजगीर ज्यादा चैलेंजिंग जिला मानते हैं क्या ?

एसपी विजय अग्रवाल– हर जिले की अपनी-अपनी अलग भौगोलिक स्थिति और चुनौतियां होती है। जशपुर की तुलना में ज्यादा बड़ा जिला जांजगीर है। औद्योगिक क्षेत्र है, इसका विस्तार ज्यादा है, यहां अपराध के प्रकार अलग है। तो चुनौतियां तो हमेशा रहती है और रहेगी, हम उन चुनौतियों का कितना बेहतर ढंग से सामना कर पाते हैं, ये बड़ी बात है।

सवाल- जांजगीर में पुलिसिंग को लेकर कुछ प्लान, जिसका आप क्रियान्वयन करना चाहेंगे।

एसपी विजय अग्रवाल- जी बिल्कुल है, जांजगीर में बेहतर करेंगे। आने वाले दिनों में आपको पुलिस की सक्रियता और कार्यशैली में बदलाव दिखेगा।

आपको बता दें कि आईपीएस विजय अग्रवाल 1998 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अफसर हैं। उन्होंने राजधानी रायपुर में भी बतौर सिटी एसपी लंबे समय तक सेवाएं दी। अलग-अलग बटालियन और पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में तैनाती के बाद जुलाई 2021 में उन्हें जशपुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था। हाल में हुए फेरबदल में विजय अग्रवाल को राज्य सरकार ने जांजगीर जैसे बड़े जिले की जिम्मेदारी दी है।

Back to top button