स्पोर्ट्स

ईशान किशन का फॉर्म बरकरार, रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ जड़ दिया शानदार शतक….

रांची 16 दिसंबर 2022: इन दिनों रणजी ट्रॉफी खेली जा रही है। इसमें यंग खिलाड़ी शानदार लये में दिखाई दे रहे हैं। झारखंड और केरल के बीच खेले जा रहे मैच में ईशान किशन ने शानदार शतक जड़ दिया है। उन्होंने झारखंड की तरफ से खेलते हुए दमार पारी खेली। इससे पहले बांग्लादेश दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज़ में ईशान ने दोहरा शतक लगाकर सभी का दिला जीता था। ईशान लगातार अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले भारतीय टीम के लिए, अब झारखंड के लिए ईशान ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे में डबल सेंचुरी लगाने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का शानदार फॉर्म जारी है। अपने उसी फॉर्म को जारी रखते हुए ईशान किशन ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में झारखंड के लिए खेलते हुए केरल के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया। रांची में हुए ग्रुप सी के इस मैच में ईशान किशन ने 195 गेंदों में 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से 132 रन की पारी खेली। ईशान की इस पारी की बदौलत झारखंड की टीम पहली पारी में 340 तक पहुंच पाई।

केरल ने अपनी पहली पारी में 475 रन बनाए थे। झारखंड ने 114 रनों पर 4 विकेट खो दिये। इसके बाद ईशान किशन ने सौरभ तिवारी के साथ मिलकर 202 रनों की साझेदारी बनाई। सौरभ शतक से चूक गए और 97 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुए। ईशान किशन को जलज सक्सेना ने पवेलियन भेजा। टीम की पारी 349 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में केरल ने एक विकेट पर 60 रन बना लिये हैं। टीम की बढ़त 195 रनों की हो चुकी।

ईशान किशन अब तक अपने करियर में कुल 46 फर्स्ट क्साल मैच खेले चुके हैं। इन मैचों की 78 पारियों में उन्होंने 38.42 की औसत से 2805 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने अब तक 5 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं उन्होंने 273 रनों का हाई स्कोर बनाया है। इसके अलावा उन्होंने 87 लिस्ट-ए के मैचों में 38.79 के ऐवरेज से 3026 रन बनाए हैं। इसमें उनके बल्ले से 5 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं। वहीं उनका हाई स्कोर 210 रनों का रहा है।

Back to top button