मनोरंजन

Mia Khalifa बनेगी वाणी कपूर! PORN STAR बनेंगी एक्ट्रेस….

मुंबई 24 जून 2022 Vaani Kapoor to become a porn star बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं. एक्ट्रेस एक के बाद एक बड़ी फिल्मों के लिए साइन कर रही हैं. खास बात तो यह है कि हर फिल्म में वाणी का रोल अलग और दमदार नजर आ रहा है. आज कल वह ऐसी भूमिकाएं निभा रही हैं, जिनके लिए कोई भी एक्ट्रेस कम से कम 2 बार तो जरूर विचार करेगी. ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘वॉर’ (War), ‘बेफिक्रे’ के बाद वाणी का फिर नया अंदाज दिखेगा.
वाणी कपूर को काफी समय से सोलो-प्रोजेक्ट का इंतजार था। जो अब खत्म होता नजर आ रहा है। हालांकि इस फिल्म से पहले वह अगले महीने रिलीज होने वाली रणबीर कपूर स्टारर शमशेरा में नजर आएंगी। चर्चा है कि इस पीरियड फिल्म में वह नौटंकी में नाचने वाली नर्तकी का रोल निभा रही हैं। ट्रेड के जानकारों का मानना है कि निर्माता दिनेश विजन की फिल्म, सर्वगुण संपन्न वाणी के करिअर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। 2013 में करिअर की शुरुआत करने के बावजूद करीब एक दशक में वाणी बहुत छाप नहीं छोड़ सकी हैं और इसके अलग-अलग कारण बताए जाते हैं।

मिया खलीफा जैसा होगा वाणी का लुक!

फिल्म की कहानी और इसमें वाणी कपूर का किरदार क्या होगा ये तो अभी तक ज्यादा रिवील नहीं किया गया है लेकिन बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में वाणी कपूर का लुक एक मशूहर पोर्न स्टार से काफी हद तक मौच करेगा। सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कयासों की मानें तो वाणी कपूर मिया खलीफा जैसा लुक ले सकती हैं।

क्या होगी फिल्म सर्वगुण संपन्न की कहानी?

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में वाणी कपूर का किरदार एक छोटे शहर की लड़की का होगा जो एक मशहूर पोर्न स्टार जैसा दिखती है। फिल्म की कहानी हंसी-मजाक के बीच पब्लिक को बेहद गंभीर मैसेज देने की कोशिश करेगी। फिल्म में वाणी एक स्ट्रॉन्ग और बोल्ड लड़की का रोल कर रही हैं जो अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए फाइट करती दिखेगी।

Back to top button