ब्यूरोक्रेट्स

….छठ पर कलेक्टर रानू साहू की आस्था देख लोग रह गए दंग….. पूर्वांचली परंपरा का पालन कर अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य

कोरबा 10 अक्टूबर 2021।….यूं तो लोक आस्था के महापर्व छठ को पूर्वांचल का त्योहार कहा जाता है, लेकिन वक्त के साथ छत्तीसगढ़ में भी इस महापर्व की रौनक खूब दिखाई पड़ने लगी है। रायपुर से लेकर बिलासपुर और दुर्ग से लेकर कोरबा तक लोक आस्था के इस महापर्व की धूम दिख रही है।

सुर्य उपासना के महापर्व के तीसरे दिन आज अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस खास मौके पर आज कोरबा कलेक्टर रानू साहू का आस्था से जुड़ा अलग ही अंदाज देखने को मिला, छत्तीसगढ़ की होने के बावजूद रानू साहू ने पूरी परंपरा के साथ पूर्वांचल के इस त्यौहार को मनाया।

 

ढेंगुर नाला छठ घाट पर पहुंचने के बाद कलेक्टर रानू साहू ने छठ व्रतियों और वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की। घाट पर वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्वांचल विकास समिति के पदाधिकारी अशोक तिवारी ने कलेक्टर रानू साहू को छठ पर्व की मान्यताव की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने ना सिर्फ अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया,बल्कि छठ पूजा की उन तमाम् पूजा विधियों का भी पालन किया।

पूजा के दौरान छठ घाट पर छठव्रतियों की तरह कलेक्टर रानू साहू को खास तरह से सिंदूर श्रृंगार भी किया गया और परम्परा का पालन करते हुए सामान्य लोगों की तरह कतार में लगकर उन्होंने सूर्य देव को अर्घ्य दिया।

 

कलेक्टर रानू साहू के इस आस्था वाले अंदाज़ को जिस किसी ने भी देखा वो दंग रह गया। छठ घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने कलेक्टर की इस सादगी की जमकर तारीफ भी की।

लोक आस्था का महापर्व छठ देश भर में मनाया जा रहा है। लोक छटा और आस्था से जुड़ी आज कई तस्वीरें देखने को मिली, जिसमे मूलतः छत्तीसगढ़ की रहने वाली कोरबा कलेक्टर रानू साहू की आस्था की यह तस्वीर भी लोगों को खासी प्रभावित कर रही है।

Back to top button