पॉलिटिकलहेडलाइन

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री रायपुर में होंगे मुख्यमंत्री, जिलों में इन्हें बनाया गया चीफ गेस्ट

रायपुर, 16 दिसम्बर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का प्रदेश में कल 16 दिसंबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से इस प्रदेशव्यापी आयोजन में उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा उक्त कार्यक्रम के लिए सभी जिलों में मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर जिले में, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव बिलासपुर जिले में तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा जिले में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसी प्रकार महासमुंद जिले में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, गरियाबंद जिले में लोकसभा सांसद चुन्नी लाल साहू, बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में विधायक टंकराम वर्मा, धमतरी जिले में विधायक अजय चन्द्राकर, दुर्ग जिले में सांसद विजय बघेल, बालोद जिले में विधायक ललित चन्द्राकर, राजनांदगांव जिले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में सांसद संतोष पाण्डेय, बेमेतरा जिले में विधायक दीपेश साहू, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में सांसद सरोज पाण्डेय, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, कोरिया जिले में विधायक भईयालाल राजवाड़े, सूरजपुर जिले में विधायक भूलनसिंह मराबी, सरगुजा जिले में विधायक राजेश अग्रवाल, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में विधायक रामविचार नेताम, जशपुर जिले में विधायक सुश्री रायमुनि भगत, मुंगेली जिले में विधायक पुन्नूलाल मोहले, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में विधायक प्रणव कुमार मरपची, जांजगीर-चांपा जिले में सांसद गुहाराम अजगल्ले, कोरबा जिले में विधायक लखन लाल देवांगन, सक्ती जिले में विधायक सुशांत शुक्ला, रायगढ़ जिले में विधायक ओपी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विधायक अनुज शर्मा, सुकमा जिले में विधायक विनायक गोयल, बीजापुर जिले में विधायक नीलकंठ टेकाम, दंतेवाड़ा जिले में विधायक चैतराम अटामी, बस्तर जिले में विधायक किरण देव, नारायणपुर जिले में विधायक केदार कश्यप, कांकेर जिले में विधायक आशाराम नेताम, कोण्डागांव जिले विधायक लता उसेंडी विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Back to top button