स्पोर्ट्स

IND VS SA : रोहित शर्मा तोड़ेंगे टेस्ट मैच में धोनी का ये रिकॉर्ड , कुछ ही कदम है दूर..

दिल्ली 26 दिसंबर 2023|साल 2023 में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला है। देश और विदेश हर जगह हर जगह रोहित शर्मा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह साल का आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेलने उतरेंगे। इस मैच में वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को एक बड़े रिकॉर्ड में पीछे छोड़ सकते हैं।

धोनी के रिकॉर्ड पर रोहित शर्मा की नजर
टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग सबसे आगे हैं। इसके बाद इस लिस्ट में एमएस धोनी का नाम आता है और रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। हिटमैन रोहित शर्मा ने टेस्ट में अब तक खेली 88 पारियों में कुल 77 सिक्स लगाए हैं। वहीं, एमएस धोनी के नाम टेस्ट में 78 छक्के दर्ज हैं।

ऐसे में रोहित शर्मा 2 और छक्के जड़ते ही इस रिकॉर्ड में धोनी को पीछे छोड़ देंगे। दूसरी ओर सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट में कुल 90 छक्के दर्ज हैं। अगर रोहित को सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ना है तो उन्हें 14 सिक्स लगाने होंगे।

Back to top button