शिक्षक/कर्मचारी

DPI विभागीय समिति के अध्यक्ष बने संजीत शर्मा, कर्मचारियों व अधिकारियों ने दी बधाई

रायपुर 8 फरवरी 2024। संजीत शर्मा छत्तीसगढ़ संचालनालयीन कर्मचारी संघ के अंतर्गत शिक्षा विभाग के तहत लोक शिक्षण संचालनालय के विभागीय समिति के अध्यक्ष चुने गये हैं। संजीत शर्मा डीपीआई में क्लर्क के पद पर सेवारत है। मिलनसार, मृदुभाषी, कर्मचारियों के सुख दुख में साथ खड़े रहने वाले संजीत शर्मा के विभागीय अध्यक्ष बनने पर डीपीआई सहित मंत्रालय के शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

Also Read:- Mahtari Vandan Yojana: तीन दिन में 17 लाख महिलाओं ने भरा आवेदन, इस जिले में सबसे ज्यादा आये फार्म

संजीत शर्मा के अगुवाई में कर्मचारी हित में बेहतर काम होने का भरोसा जताया। शिक्षा विभाग से जुड़े संभाग, जिला, विकास खंड, स्कूलों में काम करने वाले शिक्षक, कर्मचारियों ने और उनसे जुड़े विभिन्न संघों ने भी संजीत शर्मा जी को शुभकामनाएं दिया है। संजीत शर्मा को डीपीआई के विभागीय समिति का अध्यक्ष बनाए जाने का प्रमाण पत्र सभी कर्मचारियों के उपस्थिति में उन्हें प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष बनाए जाने पर संजीत शर्मा जी ने कहा कि कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण और वास्तविक हक एवं अधिकार की प्राप्ति के लिए सामूहिक प्रयास से काम किया जाएगा, ताकि साथियों के अपेक्षा में खरा उतर सकूं, साथ जी सभी का आभार व्यक्त किया।

DPI विभागीय समिति के अध्यक्ष बने संजीत शर्मा, कर्मचारियों व अधिकारियों ने दी बधाई

Also Read:- iPhone की बैंड बजाने आ रहा Nokia का ये तगड़ा मोबाइल…

Back to top button