हेल्थ / लाइफस्टाइल

गंदी दीवारों की समस्या से बचने के लिए पेंट कराते वक्त रखें इन बातों का ध्यान…

नई दिल्ली 14 सितंबर 2022 : दिवाली आने से पहले ज्यादातर घरों में लोग साफ-सफाई में जुट गए हैं, तो कुछ लोग अपने घर को पेंट कराने के बारे में भी सोच रहे हैं। अगर आप भी अपने घर को पेंट कराने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ खास बातों का ख्याल रखना होगा, जिससे दीवारों का पेंट लंबे समय तक नया जैसा रहे। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बता रहे हैं, जिनको पेंट करवाते वक्त फॉलो करना है और इससे पेंट लंबे समय तक नया जैसा रहेगा।

पेंट कराने के बाद घर बहुत शानदार लगता है लेकिन धीरे-धीरे सारी चमक गायब हो जाती है। कारण है सही पेंट का चुनाव ना करना। आज मार्केट में पेंट के ढेर सारे ऑप्शन मौजूद हैं। ऐसे में घर के लिए सबसे बेहतर वॉशेबल पेंट रहता है। इस पेंट को जरूरत पड़ने पर पानी और कपड़े की मदद से साफ किया जा सकता है। समय-समय पर सफाई करते रहने पर यह पेंट बिल्कुल नया जैसा हो जाता है।

घर का पेंट सबसे ज्यादा उस जगह से खराब होता है, जहां सीलन होती है। आज मार्केट में सीलन को ठीक करने वाली कई चीजें मौजूद हैं, जिनको आप पेंट में मिला सकते हैं. इसके अलावा सीलन की समस्या से बचने के लिए दीवार पर पुट्टी भी अच्छे तरीके से की जानी चाहिए।

घर में पेंट कराते वक्त रंग का भी ध्यान देना चाहिए। घर में अगर छोटे बच्चे हैं तो लाइट रंग का चुनाव ना करें। लाइट कलर पर बच्चों के हाथ के निशान बहुत जल्दी लग जाते हैं जिससे पेंट पुराना लगता है। इसके अलावा घर के आकार के हिसाब से भी पेंट का कलर सेलेक्ट करना चाहिए। लाइट कलर से घर बड़ा और डार्क कलर से छोटा लगता है।

घर को पेंट कराते समय फर्नीचर का ध्यान रखना काफी जरूरी है, क्योंकि पेंट कराते समय पेंट लकड़ी पर लग जाता है तो यह काफी गंदा लगने लगता है और यह पुराना लगता है। इसलिए घर को पेंट कराते समय लकड़ी के फर्नीचर को ढककर रखें।

Back to top button