हेडलाइन

VIDEO- दुल्हन पड़ी बीमार, तो दुल्हा अस्पताल ही लेकर आ गया बैंड, बाजा और बारात… हॉस्पीटल में ही सजा मंडप

जांजगीर 21 अप्रैल 2023। शादी के ठीक पहले दुल्हन बीमार पड़ी, तो दुल्हा बारात लेकर सीधे हॉस्पीटल ही पहुंच गया। अस्पताल के केबिन में ही शादी की रस्में हुई और मांग भरकर दुल्हे ने दुल्हन को सात जन्मों के लिए अपना बना लिया। दुल्हन का नाम रश्मि है, वहीं दुल्हे का नाम राज है। अब जिले भर में इस शादी की चर्चा हो रही है।

दरअसल जिले के बैजलपुर की रश्मी की शादी सक्ती जिले के परसाडीह के राज के साथ तय हुई थी। गुरुवार को शादी होने वाली थी, लेकिन इसी बीच दुल्हन की तबीयत बिगड़ गयी और उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जांच करने पर पता चला कि रश्मि की बड़ी आंत में छेद है, उसका ऑपरेशन कराना जरूरी है। डॉक्टरों ने कहा कि समय रहते अगर इलाज नहीं करवाया जाता है तो लड़की को दिक्कत हो सकती है।

तबीयत बिगड़ने के बाद दुल्हे पक्ष ने ही दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराने और ऑपरेशन कराने का फैसला लिया था। इसके कुछ दिन बाद रश्मि का ऑपरेशन हुआ। इसके बाद युवती अस्पताल में भर्ती थी। उधर, परिजनों ने तय तारीख में ही शादी करने का फैसला किया। फिर गुरुवार को ही दूल्हा बारात लेकर अस्पताल ही पहुंच गया। यहीं पूरे विधि विधान के साथ शादी संपन्न हुई। यहीं पर दोनों ने परिजन, डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ के सामने 7 फेरे लिए हैं।

Back to top button