पॉलिटिकल

,…..जब रोड शो के दौरान अचानक पार्लर पहुंच गयी प्रियंका गांधी…. ब्यूटीशियन बोली – राहुल गांधी की शादी में मेकअप कराने आना मैडम

अलीगढ़ 6 फरवरी 2022। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को अलीगढ़ के रेलवे रोड बाजार में रोड शो के दौरान व्यापारियों व महिला कारोबारियों से खुलकर बातचीत की। कारोबार के साथ परिवारिक हाल चाल भी महिला कारोबारियों से पूछा। साहिबा ब्यूटी पार्लर पर पहुंची प्रियंका ने करीब 10 मिनट तक संचालिका व स्टाफ से बातचीत की। संचालिका ने प्रियंका गांधी को मेकअप कराने के लिए कहा। प्रियंका ने कहा कि कभी ब्यूटी पार्लर नहीं गई। इस पर पार्लर में काम करने वाला स्टाफ चौंक गया।

ब्यूटी पार्लर संचालिका दीपाली अरोड़ा ने कहा कि राहुल गांधी क शादी हो तो मेकअप कराने अलीगढ़ आइएगा। इस पर प्रियंका गांधी ने हंसकर जवाब दिया जरूर आएंगे। पार्लर के स्टाफ व कब से संचालन कर रहीं और कारोबार कैसे चल रहा है इसकी जानकारी प्रियंका गांधी ने ली। कारोना काल में कारोबार कैसे थे सरकार से कोई मदद मिली कि नहीं इसके बारे में भी दुकानदारों से पूछा। रोड शो के दौरान अचानक  प्रियंका गांधी वाहन से उतर किसी भी दुकान में बातचीत के लिए उतर जाती थीं। भीड़ के बीच सुरक्षा कर्मियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

Back to top button