मनोरंजनहेडलाइन

शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट बनने जा रही है मां!….सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो, फैंस ने कहा…इतनी जल्दी….

मुंबई 27 जून 2022। आलिया भट्ट के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी। जिसके बाद उन्हें लगातार बधाई दी जा रही है।

आलिया ने रणबीर के साथ हॉस्पिटल की एक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-हमारा बच्चा, जल्द ही आ रहा है।

14अप्रैल को बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे थे। पूरे रस्म रिवाज के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए थे। दूल्हा-दुल्हन की शादी से कई फोटोज भी सामने आई थी। अब शादी के दो महीने बाद आलिया के मां बनने की खबर आ रही है।

आलिया भट्ट के मां बनने की खबरें बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर पर फैंस उन्हें लगातार बधाइयां भी दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इसमें बड़े ही दिलचस्प कमेंट कर भी कर रहे हैं। शादी के 2 महीने बाद आलिया भट्ट के मां बनने की इस खबर के बाद, कई फैंस ने जमकर चुटकी भी ले रहे है। हालांकि ज्यादातर फैंस पॉजिटिव कमेंट ही कर रहे हैं और उन्हें मां बनने की बधाई दे रहे हैं। हालांकि इस मामले में ऑफिशियल कंफर्मेशन अभी तक ना तो आलिया भट्ट की तरफ से आई है और ना ही रणबीर कपूर की तरफ से।

Back to top button