स्पोर्ट्स

एशिया कप 2023 : रोहित शर्मा ने दर्ज किया एक बड़ा रिकॉर्ड,सचिन और गांगुली जैसे दिग्गज बल्ले बाज को किया पीछे

एशिया कप 12 सितंबर 2023|टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। कप्तान रोहित ने वनडे क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में उतरने से पहले रोहित को 22 रन चाहिए थे और उन्होंने इस मुकाम को एक छक्का मारकर शानदार अंदाज में हासिल किया। 

रोहित ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

रोहित 10 हजार वनडे रन तक पहुंचने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। वहीं रोहित दुनियाभर में सबसे तेज 10 हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने मात्र 241 पारियों में 10 हजार रन पूरे कर लिए। रोहित इस मामले में सिर्फ विराट कोहली से पीछे हैं। विराट ने 205 पारियों में 10 हजार का आंकड़ा पार किया था। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 259 इनिंग में ये रिकॉर्ड बनाया था। दुनियाभर में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले टॉप तीनों बल्लेबाज भारतीय हैं।

Back to top button