टॉप स्टोरीज़

बुर्का पहन लड़की ने मारी बैकफ्लिप, देखते ही रह गए चचा जान, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो : सोशल मीडिया की दुनिया फनी वीडियोज से भरी पड़ी है। यहां रोजाना कई लाख वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं। कई वीडियो देखने के बाद सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? जैसा कि इस वीडियो को देखने के बाद लग रहा है। क्या आपने आज से पहले किसी महिला को बुर्का में बैकफ्लिप करते देखा है? जहां तक हमें लगता है आपने देखा नहीं होगा। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें एक महिला ने बुर्का पहना हुआ है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला को पुरुष के साथ रास्ते के किनारे जाते देखा गया। सड़क के किनारे कई अन्य पुरुष कुर्सी पर बैठे थे। महिला पहले आराम से चल रही थी। लेकिन इसके बाद अचानक ही उसने सबके सामने बैकफ्लिप मार दी। इसे देखकर सारे पुरुष हैरान रह गए। सब आंखें फाड़कर महिला को देखने लगे।

https://twitter.com/Figensport/status/1651644880437780483?s=20

इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें लगता है कि प्यार हो गया है। एक यूजर ने लिखा कि पहली नजर में प्यार हो गया है। एक यूजर ने लिखा कि भाई को पहली नजर में इश्क हो गया है। इसलिए ऐसे देख रहे हैं। वीडियो पर कई लोगों फनी रिप्लाई आ रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

Back to top button