टॉप स्टोरीज़

कर्मचारी को BMW गिफ्ट : इस कंपनी ने अपने कर्मचारी को दे दिया सरप्राइज… गिफ्ट कर दी 1-1 करोड़ की BMW कार…

नयी दिल्ली 9 अप्रैल 2022। एक साफ्टवेयर कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 1-1 करोड़ की बीएमडब्लयू कार भेंट की है। आईटी कंपनी Kissflow Inc कंपनी की इस दरियादिली का पूरा कारपॉरेट वर्ल्ड कायल हो गया है। कंपनी ने अपने 5 वाफादार कर्मचारियों को BMW कार भेंट की है। कंपनी ने जिन 5 लोगों को महंगी कार भेंट की है, वो कंपनी के मुश्किल हालातों में भी साथ खड़े रहे थे।

ग्लोबल साफ्टवेयर ऐज अ सर्विस कंपनी  Kissflow Inc  ने शुक्रवार को एक शानदार कार्यक्रम में अपने पांच एक्जीक्यूटिव को 1-1 करोड़ की बीएमड्ब्ल्यू कार की चाबी दी। कर्मचारी को कंपनी की तरफ से ये loyalty के प्रति कमिटमेंट के रिवार्ड के रूप में कार दी है। इस अवार्ड के लिए पूरी तरह से कर्मचारियों के लिए सरप्राईज प्लानिंग थी।

कार्यक्रम के लिए एक भव्य आयोजन किया गया था, लेकिन कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं थी। कार्यक्रम के कुछ ही मिनट पहले कर्मचारियोंको ये जानकारी मिली की उन्हें कंपनी एक लग्जरी ब्रांड कार के मालिक बनाने जा रही है। कंपनी के सीईओ सुरेश संबदम ने कार्यक्रम में कहा कि ये पांच कर्मचारियों ने उनका हर पल साथ दिया था। संम्बंदम ने कहा कि कार पाने वाले ये लोग काफी मुश्किलों का सामना करने के बावजूद साथ नहीं छोड़ा।  

Back to top button