हेडलाइन

CG- कर्मचारी गिरफ्तार : सहायक संचालक के खाते से पार कर दिये 1.25 करोड़ रुपये, ट्रेडिंग की लत ने पहुंचाया सरकारी कर्मचारी को सलाखों के पीछे

कोंडागांव। भ्रष्टाचार के मामले में एक सरकारी कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मत्स्य विभाग के कर्मचारी ने करोड़ों रुपये की राशि गबन कर लिया था। पूछताछ में पता चला है कि आनलाइन ट्रेडिंग की लत के कारण आरोपी ने शासकीय रकम का गबन किया। जानकारी के मुताबिक आरोपी के द्वारा सहायक संचालक कोण्डागांव व नारायणपुर के शासकीय खातों से करोड़ों की राशि पार कर दी। आरोपी के कब्जे से गबन की राशि नगदी 1 लाख रुपये ऑनलाईन ट्रेडिंग हेतू लिया गया HP कंपनी का डेस्कटॉप कम्प्युटर, वन पल्स एनड्राइट मोबाइल और पांच नग पासबुक अलग-अलग बैंको का पासबुक बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक सहायक संचालक मछली पालन कार्यालय कोण्डागांव ने संजय गढ़पाले सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ था। उसके पास सहायक संचालक मछली पालन कार्यालय नारायणपुर का अतिरिक्त प्रभार था। संजय गढ़पाले दोनो कार्यालय में अकाउंटेट का कार्य करता था। इनके द्वारा अपनी पदस्थापना के दौरान वर्ष 2022 से 2023 के मध्य सहायक संचालक मछली पालन कोण्डागांव के शासकीय खाते से करीबन 43 लाख 74 हजार 7 सौ 94 रूपये व सहायक संचालन मछली पालन नारायणपुर के खाते से 81 लाख 84 हजार 2 सौ रुपये कुल रकम 1 करोड़ 25 लाख 58 हजार 9 सौ 94 रूपये का सहायक संचालक मछली पालन के शासकीय चेकों पर सहायक संचालक मत्तस्य विभाग का मानसिंग कमल का फर्जी हस्ताक्षर कर अपनी निजी खातों में शासकीय राशि का छल पूर्वक अंतरण एवं आहरण कर गबन किया।


संजय गढ़पाले के द्वारा किये गये उपरोक्त शासकीय राशि का वित्तीय अनियमित्ता कर गबन की सूचना विभाग की ओर से योगेश देवांगन सहायक मत्स्य अधिकारी कि रिपोर्ट पर आरोपी संजय गढ़पाले के विरुद्ध थाना कोण्डागांव में अपराध कायम कर विवेचना में आरोपी संजय गढ़पाले को कोण्डागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गबन की राशि नगद एक लाख रुपये ऑनलाईन ट्रेडिंग हेतू लिया गया HP कंपनी का डेस्कटॉप कम्प्युटर, वन पल्स एनड्राइट मोबाइल और पांच नग पासबुक अलग-अलग बैंको का पासबुक पेश करने पर मामले में आरोपी संजय गढ़पाले के विरुद्ध साक्ष्य सबुत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Back to top button