क्राइम

CG: ग्रामीण को अगवा कर माओवादियों ने की हत्या,दहशत में ग्रामीणों ने घटना के 48 घंटे बाद दी पुलिस को सूचना

बीजापुर 20 जून 2023। बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक ग्रामीण को पुलिस का मुखबीर होने के शक में मौत के घाट उतार कर दहशत फैलाने की कोशिश की हैं। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने ग्रामीण को 2 दिन पहले उसके घर से अगवा कर लिया था। फिर जंगल में ले जाकर उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर लाश गांव के पास फेंक दिया था। घटना की जानकारी के बाद दहशत में आये ग्रमीणों ने घटना के 48 घंटे बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी हैं।

माओवादियों के आतंक का ये मामला बीजापुर जिला के इलमिडी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक धुर नक्सल प्रभावित गांव आईपेंटा के रहने वाले युवक धुर्वा धर्मिया को माओवादियों ने 18 जून को घर से अगवा कर लिया था। घर से अगवा करने के बाद माओवादी उसे जंगल की तरफ लेकर गए, जहां उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद 19 जून की सुबह ग्रामीण के शव को गांव के नजदीक फेंक कर माओवादियों ने दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। लिहाजा इस घटना से दहशत में आये गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना देने में कतराते रहे।

बताया जा रहा है कि मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।इसके बाद आज 20 जून को परिजन और गांव के ग्रामीण इलमिडी थाना पहुंचे और इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा हैं कि नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंक थे। जिसमें उन्होंने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप युवक पर लगाया हैं। गौरतलब हैं कि आज तड़के ही बीजापुर जिला के कुटरू थाना क्षेत्र में एक सहायक आरक्षक की हत्या की गयी हैं। इस घटना में भी माओवादियों के हाथ होने की आशंका जतायी जा रही हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

Back to top button