क्राइम

CG NEWS: नाबालिग के साथ गैंगरेप- प्रेमी ने दुष्कर्म कर VIDEO बनाया, फिर ब्लैकमेल कर दोस्तों से भी करवाया रेप

कांकेर 20 अगस्त 2022। कांकेर जिला में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके प्रेमी और दोस्तों ने अश्लील विडियों बनाने के बाद ब्लैकमेल कर रेप की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस वारदात में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पूरा घटनाक्रम कांकेर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां रहने वाली एक लड़की को पुलिस ने बस स्टैंड के पास से पिछले दिनों परेशान हालत रिकवर किया था। लड़की के परेशान होने पर पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सखी वन स्टाप सेंटर पहुंचाया गया। यहां लड़की ने काउंसलिंग में अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस की माने तो पीड़ित लड़की के साथ जून महीने में व्यासकोंगेरा में रहने वाले बलराम उर्फ बबलू यादव नामक युवक से मुलाकात हुई थी। बिजली का काम करने वाले इस युवक ने लड़की के साथ शादी का झांसा देकर सिंगारभाट जंगलवार के पास एक निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपी बलराम ने युवती का अश्लील विडियों बना लिया गया। इसके बाद आरोपी बलराम ने अश्लील विडियों वायरल करने की धमकी देकर लड़की पर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया गया।

लड़की को डरा धमकाकर आरोपी के साथी उदय नेताम और जागेश्वर कोड़ोपी उर्फ वासू ने भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद विडियों दिखाकर आरोपियों ने पीड़ित लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक इस दौरान आरोपियों का एक अन्य साथी उपेंद्र उसेंडी ने भी विडियों दिखाकर लड़की पर दबाव बनाकर उसके साथ बलात्कार किया गया। इस सनसनीखेज घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया गया।

पुलिस ने पीड़ित लड़की की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित पाक्सों और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया हैं। वही आरोपियों ने मोबाइल से लड़की का अश्लील विडियों डिलीट कर दिया था, जिसे जब्त कर मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

Back to top button