हेडलाइन

CG VIDEO : नदी में बाढ़ के चलते बोराई,उड़ीसा व बस्तर मार्ग हुआ प्रभावित,फंसे रहे राहगीर,जब घंटे भर बाद पानी कम हुआ तब जाकर…

धमतरी19 अगस्त 2023|बीते कल यानी शुक्रवार को दिन और रात में हुए लगातार तेज बारिश से कृषि कार्य निदाई,रोपाई में तेजी आई है। वहीं किसानों को थोड़ी राहत मिली है,बता दे कि तेज बारिश में चलते सिहावा बोराई मार्ग पर आठदाहरा और सीतानदी उफान पर था। लिहाजा बाढ़ के चलते करीब घंटे भर तक यह मार्ग प्रभावित रहा और लोगों की आवाजाही बंद रहा।

बता दे कि घटुला से बोराई मार्ग आगे उड़ीसा और बस्तर के लिये भी जाता है। लिहाजा इस मार्ग पर रोजाना भारी वाहनों समेत सैकड़ों लोगों का आना – जाना लगा रहता है। वहीं नदी में बाढ़ के चलते शिक्षक,कांवड़िये सहित कई लोग करीब घंटे भर तक बाढ़ में फंसे रहे। और नदी में पानी कम होने का इंतजार करते रहे। वहीं जब घंटो इंतजार के बाद पानी जब पुल,रपटा से नीचे आया तब जाकर लोगों का आवाजाही शुरु हुआ।

बता दे बोराई,सिहावा मार्ग पर आठदाहरा और सीतानदी घने जंगलों के बीच होकर बहती है। लिहाजा तेज बारिश होते ही नदी में बाढ़ आ जाता है। और फिर कुछ घंटे बाद कम भी हो जाता है,फिरहाल नदी में बाढ़ कम होने के बाद लोगों का आवाजाही शुरु हो गया है।

Back to top button