हेडलाइन

शिक्षक की ऐतिहासिक विदाई : रिटायरमेंट पर शिक्षक को मिला इतना गिफ्ट, कि भाड़े पर लेना पड़ा ट्रक… स्कूटी से लेकर LED तक …

महासमुंद 3 नवंबर 2022। अब ना तो बच्चों में शिक्षकों के प्रति वैसा स्नेह है…और ना हीं शिक्षकों में बच्चों के प्रति वो दुलार…। शिक्षक और बच्चों के बीच आज के दौर में सिर्फ पेशेवर रिश्ता ही रह गया…लेकिन इन सब के बीच कुछ ऐसे नजारे मिलते हैं…जो कहने पर विवश कर देते हैं कि आज भी भी शिक्षक और बच्चों के बीच एक खास रिश्ता होता है… जो ना तो डर की बदौलत हासिल किया जा सकता और ना ही वेतन की बदौलत खरीदा जा सकता है। एक ऐसा ही नजारा महासमुंद के पिथौरा में देखने को मिला। जहां एक शिक्षक की विदाई पर पूर्व छात्रों और ग्रामीणों ने इतना उपहार दे दिया कि ट्रक से सामान घर पहुंचाना पड़ा।

दरअसल महासमुंद के पिथौरा के कौहाकूड़ा मिडिल स्कूल में 37 बरस से पदस्थ शिक्षक रामलल्लन सिंह रिटायर हो गये। विदाई समारोह में लोगों ने इतना प्यार लुटाया कि नजार ऐतिहासिक बन गया। शिक्षक को विदा करने उमड़ पड़ा। उपहार भी इतने मिले कि गुरूजी को इसे अपने पिथौरा स्थित घर तक लाने मिनी मालवाहक ट्रक भाड़े में लेना पड़ा। पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम कौहकूड़ा के मिडिल स्कूल में विगत 37 बरस से पदस्थ शिक्षक रामलल्लन सिंह की सेवानिवृति पर विदाई दी गई। समारोह के दौरान शिक्षक को सभी ने उपहार दिए गए।

रामलल्लन सिंह की मिडिल स्कूल में इनकी प्रथम नियुक्ति फरवरी 1985 हुई। उसके बाद से ही ये 37 वर्षों तक एक ही शाला में पदस्थ रहे। इनके पढ़ाये अनेक शिष्य आज कई उच्च पद सेवा दे रहे हैं। आरपी सिंह प्रधानपाठक की सेवानिवृति के अवसर पर जुटी ग्रामीणों की भारी भीड़ ने उन्हें अनेक उपहार दिए। कौहाकुड़ा के पूर्व छात्रों के द्वारा नई स्कूटी भेंटकर सम्मान किया। ग्राम हरदी के कर्मचारी संघ की ओर से टीवी भेंटकर सम्मान किया। इस तरह ग्राम के एवं आसपास ग्राम के सैकड़ों लोगों के द्वारा शॉल, श्रीफल व अन्य स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।

Back to top button