मनोरंजन

राजकुमार राव इस महीने गर्लफ्रेंड से कर रहे हैं शादी! जानें कौन हैं पत्रलेखा…

मुंबई 8 नवंबर 2021 राजकुमार राव को लेकर ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि वो अगले महीने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी करने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों इसी महीने शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी परिवार को मौजूदगी में साधारण तरीके से होगी। राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे को करीब एक दशक से डेट कर रहे हैं। राजकुमार हाल में जब The Kapil Sharma Show पर पहुंचे थे तब भी उन्होंने अपनी शादी को लेकर हिंट दिया था।

ई टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों 10,11 या 12 नवंबर को शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार ने अपने करीबी एक्टर्स को शादी का न्योता भी दे दिया है। शादी में फ़िल्मी दुनिया के अलावा परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो ये शादी बेहद कम लोगों की मौजूदगी में संपन्न होगी। हालांकि न तो पत्रलेखा और न ही राजकुमार ने इस खबर की पुष्टि की है।

राजकुमार राव ने पत्रलेखा से अपने रिश्ते को लेकर बताया था कि उन्होंने सबसे पहले उन्हें एक विज्ञापन में देखा था। पत्रलेखा को देखकर राजकुमार राव ने कहा था, ‘कितनी प्यारी लड़की है, इससे तो शादी करनी चाहिए।’ राजकुमार शनिवार को ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे तब कपिल शर्मा ने उनसे सवाल किया, ‘एक-दूसरे की एड और फिल्म ही देख रहे हो कि दोनों मिलकर घर भी देख रहे हो?’ जवाब में राजकुमार ने कहा, ‘नहीं, घर भी देख रहे हैं।’

Back to top button