हेल्थ / लाइफस्टाइल

मौसम बदलते ही हो जाती है खांसी की समस्या ? अपनाए ये तरीका मिलेगी राहत

रायपुर 4 सितम्बर 2023 मानसून के मौसम में खांसी-जुकाम की समस्या अक्सर होती है, ऐसे में अलसी के बीजों के इस्तेमाल से आपको आराम मिल सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर अलसी के बीज इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। दिखने में छोटे इन बीजों में इतने गुण होते हैं, जिनके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। आइए जानते हैं बदलते मौसम में होने वाली खांसी से राहत पाने के लिए अलसी का उपयोग कैसे करें।

खांसी के लिए अलसी का उपयोग


अलसी के 4 चम्मच बीजों को 2 कप पानी में तब तक उबालें जब तक कि ये आधा न रह जाए। खांसी की समस्या में इस काढ़े को सुबह और शाम में गुनगुना पिएं। इस काढ़े को पीने से खांसी में आराम मिलेगा। स्वाद के लिए आप इस काढ़े में शहद मिला सकते हैं। अगर आपके पास अलसी का पाउडर है तो 1 चम्मच अलसी के पाउडर को 1 गिलास पानी में उबालें और फिर आधा होने के बाद इसे पिएं।


आप अलसी के बीजों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं और फिर दिनभर इस पानी को पीते रहें। अलसी का पानी पीने से खांसी में आराम मिलता है। इसे पीने से कई और बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।


अलसी के बीजों के आधा चम्मच पाउडर को 1 चम्मच शहद के साथ मिक्स करें और फिर इसका सेवन पानी के साथ करें।


अलसी के बीजों को भूनकर आप इसका पाउडर बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं। खांसी की समस्या होने पर आप भुनी अलसी का पाउडर लें और इसे पानी में घोलें तथा मीठा करने के लिए मिश्री मिलाएं। इसके सेवन से आपको आराम मिलेगा।

Back to top button