बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

VIDEO : मुख्यमंत्री का सटीक निशाना देखिये…. तीरंदाजी कैंप में बिल्कुल टारगेट के करीब किया हिट

रायपुर, 27 जून 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक मंजे हुए खिलाड़ी हैं। …फिर वो बात राजनीति के मैदान की हो या फिर खेल के मैदान की….। यूं तो राजनीति में उनके अचूक निशाने ने कई बार विरोधी खेमे में खलबली मचायी है, आज खेल के मैदान में भी उनके सटीक निशाने से हर किसी को उनका कायल बना दिया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जशपुर में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के आग्रह पर तीर और धनुष से बुल्स आई पर निशाना साधा और सधे हुए अंदाज़ में तीर टारगेट के करीब हिट किया, निशाना लगते ही बच्चों सहित सभी लोगों की तालियां गूंज उठी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आर्चरी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से आर्चरी की बारीकियों पर बात की और उनका उत्साहवर्धन किया। गौरतलब है कि तीरंदाजी केंद्र एवं एकलव्य खेल अकादमी द्वारा जशपुर में बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Back to top button