बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

अजय सिंह जिला बदर: कांग्रेस के निष्कासित नेता को किया गया जिला बदर, विधायक व कलेक्टर के खिलाफ खोल चुके हैं मोर्चा

बीजापुर 25 अक्टूबर 2023। कांग्रेस में बागी तेवर दिखा रहे अजय सिंह को प्रशासन ने जिला बदर कर दिया है। अजय सिंह पूर्व में युवा आयोग के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने आयोग के सदस्य रहते हुए जिला प्रशासन और विधायक पर गंभीर आरोप लगाये थे। पिछले दिनों अजय सिंह ने मूल आदिवासी बचाओ मंच के आंदोलन में कुटरू क्षेत्र के अम्बेली की थी। अब खबर है कि अजय सिंह पर प्रशासन ने कि जिला बदर की कार्यवाही की है।

आरोप लग रहे हैं कि जिला प्रशासन ने विधायक विक्रम मण्डावी के दबाव में अजय सिंह को जिला बदर किया है। अजय सिंह ने पिछले कई महीनों से विधायक विक्रम मण्डावी एवं जिला प्रशासन भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। कुछ दिनों पहले अजय सिंह ने मूल आदिवासी बचाओ मंच के आंदोलन में कुटरू क्षेत्र के अम्बेली में शिरकत की थी। चर्चा तो यही है कि मूल आदिवासी बचाओ मंच का समर्थन करना ही अजय सिंह को भारी पड़ा है।

बीजापुर कलेक्टर व विधायक पर लगाया था आरोप

कांग्रेस के निष्कासित नेता अजय सिंह ने बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के साथ-साथ विधायक विक्रम शाह मंडावी पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया था। अजय सिंह ने कलेक्टर और विधायक पर 14वें, 15वें और 16 वें वित्त आयोग की राशि में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजापुर के तत्कालीन कलेक्टर केडी कुंजाम ने उनकी शिकायत पर सभी पंचायतों पर वित्तीय राशियों के आहरण पर प्रतिबंध लगाया था। परंतु, वर्तमान कलेक्टर ने तत्कालीन कलेक्टर के आदेश को निरस्त किए बिना ही 14वें, 15वें और 16वें वित्त की राशि से खरीदी और निर्माण कार्य के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया है।

Back to top button