हेल्थ / लाइफस्टाइल

बच्चों को जरूर खिलाएं घर पर बने ये 5 लड्डू, रहेंगे स्वस्थ और एनर्जेटिक..

17 जनवरी2024|सर्दियों में पेरेंट्स अपने बच्चों को तरह-तरह की हेल्दी चीजें खिलाते हैं ताकि वे बीमार न पड़ें। उनकी डाइट में मौसमी सब्जियां और फल भी शामिल करते हैं। यहां तक कि कई पेरेंट्स, अपने बच्चे के लिए घर में बनी कई तरह की रेसिपीज की मदद लेते हैं, जिससे बच्चे की हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है। कई मांएं बच्चों को घर में होम मेड लड्डू बनाकर खिलाती हैं। ये प्रोटीन से भरपूर होती हैं। इससे बच्चे की हेल्थ में सुधार होता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और पाचन क्षमता भी बेहतर होती है। यहां तक कि बीमारी का रिस्क भी कम होता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही होम मेड लड्डू बनाने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं। इस ठंड के मोसम में बच्चों को ये लड्डू जरूर खिलाएं।

होम मेड लड्डू बनाने की रेसिपी

सूखे मेवे के लड्डू – इसे बनाने के लिए आपको चाहिए कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, अखरोट), खजूर और थोड़ा सा घी का मिश्रण। सभी सूखे मेवों को ब्लेंड करें, खजूर और घी का पेस्ट डालें। हथेलियों की मदद से मिश्रण को लड्डू का आकार दें।

तिल के लड्डू – तिल का लड्डू बनाने के लिए तिल, गुड़ और थोड़ा सा घी चाहिए। आप सामग्री जरूरत अनुसार लें। लड्डू तैयार करने के लिए सबसे पहले तिल भून लें। भुने हुए तिल में पिघला हुआ गुड़ डालें। आपस में अच्छी तरह मिक्स होने पर हथेलियों की मदद से मिश्रण को गोल-गोल लड्डू का आकार दें।

गुड़ और अलसी के लड्डू – इस लड्डू को बनाने के लिए आपको अलसी के बीज, गुड़, कसा हुआ नारियल और घी चाहिए होगी। अब एक बर्तन में अलसी के बीज को अच्छी तरह भून लें। अच्छी भुनने के बाद इस पर कसा हुआ नारियल, पिघला हुआ गुड़ मिलाएं। अब मिश्रिम सामग्री से लड्डू तैयार कर लें।

मल्टीग्रेन लड्डू – सर्दियों के दिनों में बच्चों को मल्टीग्रेन लड्डू जरूर खिलाएं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए विभिन्न गेहूं का आटा, रागी, बेसन, गुड़ और घी। सबसे पहले आटे को भून लें। अब इसमें पिघला हुआ गुड़ डालें। मिश्रण् को लड्डुओं का आकार दें।

नारियल और गुड़ के लड्डू – सर्दियों में गुड़ का सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है। इसे तैयार करने के लिए आपको चाहिए कि कसा हुआ नारियल, गुड़ और थोड़ा सा इलायची पाउडर। अब कद्दूकस किए हुए नारियल को गुड़ के साथ पकाएं। अंत में इलायची पाउडर डालें। इससे बहुत खूबसूरत महक आएगी। अंत में सामग्री को हथेली की मदद से लड्डू का आकार दें।

होम मेड लड्डू खाने के फायदे

1.होम मेड लड्डू खाने से बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ती है।
2.होम मेड लड्डू खिलाने से बच्चों के बीमार होने का रिस्क कम होता है।
3.अगर बच्चा होम मेड लड्डू खाता है, तो इससे उनकी पाचन क्षमता बेहतर होती है।
4.होम मेड लड्डुओं में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है।
5.मल्टी ग्रेन लड्डू खाने से कोलेस्ट्रॉल सही रहता है, वजन संतुलित रहता है और एनर्जी भी बूस्ट होती है।

Back to top button