Ashoka Biryani: विवादित रेस्टोरेंट अशोका बिरयानी को कराया गया बंद, जांच तक लटका रहेगा ताला , दो कर्मचारियों की मौत व पत्रकारों से मारपीट की हुई थी घटना

Ashoka Biryani Vivad : दो कर्मचारियों की मौत के बाद विवादों में अशोका बिरयानी की मुश्किलें बढ़ गयी है। अशोका बिरयानी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। जब तक जांच चलेगी, तब तक अशोका बिरयानी को बंद रखा जायेगा। दरअसल कल गटर की सफाई के दौरान अशोका बिरयानी के दो कर्मचारियों की मौत हो गयी थी। बाद में घटना के कवरेज के लिए जब पत्रकार पहुंचे, तो अशोका बिरयानी के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की।

Telegram Group Follow Now

गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी कल हुई घटना को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने पत्रकारों से हुई मारपीट की घटना को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बिल्कुल नहीं होनी चाहिये। आरोप है कि दोनों कर्मचारियों को होटल प्रबंधन द्वारा जोर ज़बरदस्ती कर संकरे से नाले की साफ के लिए उतारा गया था।

सफाई के दौरान दम घुटने और ज़हरली गैस की वजह से उनकी मौत हुई है।  मृतक कर्मचारियों के परिजन और छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के लोग होटल पहुंचे  और मृतक कर्मचारियों के परिजन होटल से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल होटल को पुलिस ने बंद करा दिया है।

NW News