Uncategorized @hiपॉलिटिकलहेडलाइन

CG POLITICS : पूर्व सीएम भूपेश पर अब राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, खड़गे को लिखा पत्र, मंत्री ओ.पी.चौधरी ने X पर लिखा…..

रायपुर 12 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर अब राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश सिंह बैस ने गंभीर आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है। सोशल मीडिया में वायरल इस पत्र पर छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने पलटवार किया है। चौधरी ने X पर लिखा….“छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल में जो अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा आज उसका उदाहरण जनता के सामने है। अब कांग्रेस के लोग ही यह मान चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में सिर्फ रायपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में कांग्रेस समाप्त होने वाली है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में आज लोकसभा चुनाव में अब गिनती के दिन बचे हुए है। लेकिन कांग्रेस में अंतर्कलह लगातार खुलकर सामने आ रहा है। पांच सालों तक सूबे की सत्ता पर राज करने वाले कांग्रेस के मुखिया रहे पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने भले ही राजनांदगांव सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। लेकिन भूपेश बघेल की मुश्किले कम होने का नाम ही नही ले रहा है। लगातार उन्ही के पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बघेल पर गंभीर आरोप लगा रहे है। ताजा मामला राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश सिंह बैस द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा गया पत्र है। पत्र में राकेस सिंह बैस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और रायपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय दोनों पर गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होने पत्र में आरोप लगाया है कि पूर्व सीएम बघेल और विकास उपाध्याय दोनों वरिष्ठ नेता अपने फायदे के लिए पार्टी को नुकसान पहुंचाते थे। सीएम बघेल पर प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगातेह हुए साल 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। राकेश सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव में रायपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को 6 लाख से ज्यादा मतों से हार का सामना करने का भी दावा किया है। इसके साथ ही प्रदेश की एक-आध सीट में कांग्रेस की जीत होने की बात लिखी है। बस्तर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व सीएम बघेल एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। इससे पहले एआइसीसी मेंबर अरुण सिंह सिसोदिया ने भूपेश बघेल के खिलाफ प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को चिठ्ठी लिखी थी। अब बघेल की शिकायत हाइकमान से की गई है।

उधर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश सिंह बैस के पत्र पर मंत्री ओपी चैधरी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए X पर लिखा…..“छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल में जो अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा आज उसका उदाहरण जनता के सामने है। अब कांग्रेस के लोग ही यह मान चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में सिर्फ रायपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में कांग्रेस समाप्त होने वाली है।” गौरलब है कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में अब महज गिनती के दिन बचे हुए है। ऐसे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस विपक्षी पार्टी बीजेपी से लड़ने के बजाये अपने कार्यकर्ता और नेताओं में ही उलझी हुई है। यहीं वजह है कि विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद नाराज कार्यकर्ता और नेता लगातार पूर्व सीएम बघेल पर हमलावर बने हुए है। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस में व्याप्त इस अंतर्कलह का किस हद नुकसान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को झेलना पड़ता है, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

 

 

 

 

 

Back to top button