क्राइम

CG NEWS : होटल के कमरें में शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ लड़की की फंदे पर मिली लाश, युवती ने पहले प्रेमी पर लगाया था रेप का आरोप, अब फांसी के फंदे पर…

दुर्ग 9 नवंबर 2022। दुर्ग जिला में एक होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े की लाश फांसी के फंदे में मिलने से सनसनी फैल गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि मृतक लड़की का शादीशुदा शख्स के साथ अफेयर था। जिसके खिलाफ पहले लड़की ने रेप की रिपार्ट पुलिस में दर्ज करायी थी। मामले में युवक को जेल भी जाना पड़ा था। इसके बाद उसी शादीशुदा युवक के साथ लड़की की लाश फांसी के फंदे पर मिला हैं।

पूरा घटनाक्रम दुर्ग जिला के स्मृति नगर थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि कोहका निवासी तापशी बाइन का अफरोज खान नामक शख्स के साथ अफेयर था। बताया जा रहा हैं कि अफरोज पहले से शादीशुदा था। इस बीच दोनों मगंलवार को ही शहर के क्रिश होटल में आए थे। दोनों ने होटल के तीसरी मंजिल में रूम लिया। इसके बाद अगले दिन बुधवार सुबह तक दोनों कमरे से बाहर नही निकले।

उधर सुबह काफी देर तक दोनों ने होटल कर्मचारियों से संपर्क ही नहीं किया। तब एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। फिर होटल मैनेजमेंट ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो दोनों कमरे के अंदर पंखे में अलग.अलग फंदे से लटके हुए थे।घटना की जानकाीर के बाद होटल में हड़कंप मच गया। होटल स्टाफ ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों मृतक के परिजनों को इस बात की सूचना दी गई।

दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया है कि तापशी ने इससे पहले ही अफरोज पर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भी भेज दिया था। उस दौरान अफरोज करीब 50 दिन तक जेल में रहा था। इसके बाद फिर से दोनों एक दूसरे से मिल रहे थे। होटल प्रबंधन की माने तो इससे पहले भी दोनों होटल में आकर ठहर चुके हैं। ऐसे में दोनों ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, ये अभी पुलिस के लिए जांच का विषय हैं।

Back to top button