क्राइमबिग ब्रेकिंग

रेप : शिक्षा विभाग के कर्मचारी ने किया बलात्कार… तेजाब डालने की धमकी देकर बनाया हवस का शिकार, कुछ दिन पहले ही निकला था जेल से..

दुर्ग 13 मार्च 2023। शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी ने तेजाब से जला देने की धमकी दी है। इस मामले में शिक्षा विभाग के क्लर्क को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सुनील महोबे नाम का आरोपी दुर्ग के एक हाईस्कूल में क्लर्क हैं। आरोपी सुनील महोबे इससे पहले भी महिला के साथ दुष्कर्म कर चुका है। इससे पहले आरोपी दुर्ग के तकियापारा स्कूल में पदस्थ था। यहां महिला अपने बच्चे का एडमिशन कराने पहुंची थी। सुनील ने बच्चे का एडमिशन कराने का प्रलोभन देकर उसे बुलाया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। जब सुनील फिर महिला पर दबाव बनाने लगा तो उसने उसके खिलाफ 20 अक्टूबर 2021 को बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। जेल से छूटते ही आरोपी ने फिर से हरकत शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक महिला ने सुनील महोबे के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। सुनील महोबे पाटन के निपानी हाईस्कूल में बाबू के पद पर कार्यरत है। शिकायत के मुताबिक 8 नवंबर 2022 की दोपहर सुनील उसके घर आया था। उसके हाथ में तेजाब से भरी बोतल थी। उसने महिला को धमकी दी कि वो उसके साथ चले नहीं तो ये तेजाब उसके बच्चों और उसके ऊपर डाल देगा। महिला काफी डर गई थी। इससे वो सुनील की बाइक में बैठ गई। सुनील उसे भिलाई पावर हाउस स्थित साईं होटल ले गया। इसके बाद वो उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

महिला आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चार महीने से दुर्ग पुलिस के चक्कर काट रही थी, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। जब महिला न्याय की गुहार लगाते हुए कोर्ट पहुंची तो मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।इस मामले में महिला की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने सुनील महोबे के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी सहित बलात्कार का मामला दर्ज किया है। आरोपी सुनील महोबे कुछ महीने पहले ही महिला के साथ बलात्कार के मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। बाहर आते ही उसने महिला को फोन करके धमकी देना शुरू किया। जब महिला नहीं मानी तो वो उसके घर तेजाब लेकर पहुंच गया और धमकी देकर उसका अपहरण करके उसके साथ बलात्कार किया।

Back to top button